✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन लाखों रुपये का शराब जब्त, रामनवमी में चोरी छिपे बेचने की थी तैयारी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:09:49 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर उत्पाद विभाग को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्पाद विभाग द्वारा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में छापेमारी की गई. जहां विभाग ने गुप्त रूप से चलाए जा रहे मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.   

लाखों रुपये के अवैध शराब जब्त 

सिदगोड़ा के ग्वाला बस्ती से उत्पाद विभाग की टीम ने लाखों रुपये के अवैध शराब जब्त किया है. वहीं विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनवमी में सरकारी शराब दुकान बंद रहती है. उसी दिन इसे चोरी छिपे बेचा जाने वाला था, सूचना मिलते ही विभाग ने एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी कर लाखों रुपये के अवैध शराब जब्त किए हैं. फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है. विभाग द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है. 

रामनवमी को लेकर पुलिस पुरी तरह अलर्ट

 रामनवमी और रमजान को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस पुरी तरह अलर्ट मोड में है, पुलिस द्वारा आम लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने को लेकर अपील की जा रही है. पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के साथ-साथ शहर के चारों तरफ सीसीटीवी फुटेज से निगरानी रखी जा रही है. साथ ही जमशेदपुर पुलिस द्वारा दो मोबाइल नंबर 7091091825 और 9508280796 भी जारी किया गया है. ताकि किसी भी तरह की असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:Jamshedpur newsjamshedpue excise departmentliquor worth lakhs of rupeesGwala Basti of Sidgoda

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.