✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू गोलीकांड में बड़ा एक्शन, 17 नामजद समेत 42 लोगों पर FIR दर्ज, इलाके में QRT तैनात

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 2:30:21 PM

पलामू (PALAMU): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की तैनाती कर दी है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी. आरोप है कि कुछ दबंग लोग एक विधवा महिला के घर पहुंचे और उसका मकान गिराना शुरू कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में सकेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया. नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी. बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद घायल मधु चौधरी के बयान के आधार पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

चैनपुर थाना कांड संख्या 126/25 के तहत मंटू सिंह, राजेंद्र सिंह, मुनारिक सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उमाकांत सिंह, बगन सिंह, चंदन सिंह, बादल सिंह, गोलू सिंह, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, ललन सिंह, कुंदन सिंह, जयराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, मंटू सिंह और राणा सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा 25 अज्ञात लोगों को भी केस में शामिल किया गया है. सभी आरोपियों पर हत्या, हमला, धमकी, फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनके घर के पास निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और मकान को क्षतिग्रस्त करने लगे. परिवार के लोगों ने विरोध किया और आरोपियों से गुहार लगाई, लेकिन वे धमकी देकर वहां से चले गए. बाद में जब टूटे हुए ईंट-पत्थर हटाए जा रहे थे, तभी आरोपी दोबारा पहुंचे और जान मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Tags:palamupalamu policepalamu updatepalamu latest newspalamu big newspalamu latest news updatePalamu Firing IncidentFIR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.