✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध चुलाई शराब भट्टी ध्वस्त, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 5:16:16 PM

धनबाद (DHANBAD): अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग धनबाद ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार तड़के बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा बस्ती और बांधटांड़ कुसुमाटांड़ इलाके में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया. यह अभियान सुबह करीब 6 बजे से 10 बजे तक चला, जिसमें टीम ने मौके पर तैयार हो रही अवैध शराब और उससे जुड़ी सामग्री को नष्ट किया.

अधिकारियों के अनुसार, नगरपालिका चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त धनबाद के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है.

इससे पहले भी उत्पाद विभाग ने जगनकोचा क्षेत्र में छापा मारकर करीब 400 लीटर महुआ शराब बरामद की थी. साथ ही लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था. उस मामले में संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबारियों पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी. विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Tags:dhanbaddhanbad newsdhanbad latest updatedhabad big newstop newsdhanbad news updatedhanbad big news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.