✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लोड पिकअप वैन जब्त, चालक फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:58:11 PM

दुमका(DUMKA):खनिज संपदा से भरपूर दुमका जिला में खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा गया. शिकारीपाड़ा में कोयला का अकूत भंडार है.कोल ब्लॉक का स्थानीय लोग जमकर विरोध करते है, लेकिन क्षेत्र में कोयला का अवैध खनन नहीं रुक पा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई भी होती है, कड़ाई के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन उसके बाद अवैध खनन और परिवहन बदस्तूर जारी हो जाता है.

कोयला लदा एक पिकअप वैन जब्त

शिकारीपाड़ा में वन विभाग की टीम ने कोयला लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. शिकारीपाड़ा के वनपाल अनिल किस्कू को गुप्त सूचना मिली कि बादलपाड़ा वन क्षेत्र से एक पिकअप वैन कोयला निकला है.सूचना मिलते ही वनपाल अपनी टीम के साथ कारवाई के लिए निकले.पाकुड़िया रोड में बड़ा चापुड़िया गांव के पास  पिकअप वैन आते दिखा. वहीं वन विभाग की टीम को देखकर वैन का चालक वैन छोड़ कर भागने में सफल रहा.

धंधे में शामिल लोगों को क्या जा रहा चिन्हित 

वहीं वन विभाग की टीम ने कोयला लोड पिकअप वैन को जब्त कर लिया और वन विभाग के डिपो में लाकर रखा गया है. वहीं इस धंधे में शामिल लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है. पुलिस लगाकार इसको लेकर छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:forest department Dumkacoal loaded pickup van seizedillegal coaldumka newsdumka forest department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.