✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के 7 गुर्गे गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 2:23:17 PM

बोकारो(BOKARO): पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी हरविंदर सिंह  ने आज प्रेस वार्ता में दी. एसपी के अनुसार, नगर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. जांच के दौरान अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह के गिरोह का नेटवर्क सामने आया, जो अपने सहयोगी प्रकाश शुक्ला के जरिए मोबाइल फोन पर व्यवसायियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूल रहा था.

इस संबंध में बालीडीह और बीएस सिटी थानों में अलग-अलग मामले दर्ज थे. SIT ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात आरोपियों प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, मैगजीन, दो चाकू, आठ मोबाइल फोन, एक स्कूटी, दो एटीएम कार्ड और नकद राशि बरामद की है. जांच में पता चला कि मोबाइल फोन का उपयोग रंगदारी मांगने के लिए किया जा रहा था. गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह खुद घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Tags:Bokaro police actionAman Sahu gang arrest7 criminals arrestedJharkhandBokaro SIT crackdown crime gangAman Sahu gang latest newsCrime newsBokaro police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.