✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में बड़ा पुलिस एक्शन: पूरे थाने के सस्पेंशन के बाद कई थाना प्रभारी बदले, पिंडराजोरा को नया थानेदार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 10:55:58 PM

धनबाद-बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. बहुचर्चित पिंडराजोरा युवती हत्याकांड में लापरवाही और आरोपी से सांठगांठ के आरोप में एक साथ 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें 10 दारोगा भी शामिल हैं. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, पिंडराजोरा थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती पिछले साल जुलाई से लापता थी. परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई. बाद में आरोपी ने युवती की हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया था. हाल ही में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ.

जांच के दौरान पिंडराजोरा थाना के पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच अनुचित संबंधों के प्राथमिक साक्ष्य सामने आए. इसके बाद बोकारो एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे थाने के 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. झारखंड के इतिहास में यह संभवतः पहली बार है जब एक साथ पूरे थाने पर इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है.

इसी क्रम में प्रशासनिक फेरबदल भी किया गया है. पिंडराजोरा थाना की जिम्मेदारी अब रवि कुमार को सौंपी गई है, जबकि विक्रम कुमार को चंद्रपुरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, प्रफुल्ल महतो को गोमिया थाना भेजा गया है. चंद्रपुरा थाना प्रभारी को भी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. मामले की जांच जारी है और आगे भी और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Tags:Bokaro NewsBokaro Police NewsBokaro Police SuspensionJharkhand Crime NewsDhanbad NewsBokaro SP office

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.