रांची(RANCHI): रांची पुलिस गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग पर एक बड़ी कार्रवाई की है. टिटोस होटल गोलीकांड का खुलासा करते हुए मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही इसकी निशानदेही पर हथियार जब्त किया गया है. इस हत्याकांड में अब तक पाँच लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. साथ ही इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारास राणा ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया है.
उन्होंने बताया कि 7 मार्च को एयरपोर्ट रोड स्तिथ टिटोस होटल में गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से इस कांड में शामिल चार लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद अब मुख्य शूटर की गिरफ़्तारी हुई है. उन्होंने बताया कि प्रिंस खान गैंग के द्वारा इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया था. जिसमें गिरफ्तार शूटर सचिन यादव को गैंग की ओर से एक लाख रुपये मिलने वाले थे.
उन्होंने बताया कि सचिन यादव धनबाद का रहने वाला है. वह घटना को अंजाम देने के बाद रांची के रिंग रोड में अपनी पहचान छुपाने के लिए कपड़ा को फेका इसके बाद दशमफाल इलाके में रह रहा था. लेकिन जब पुलिस को सूचना मिली और कार्रवाई की गई. तो खुलासा हुआ की सचिन यादव ही मुख्य शूटर है. इसी ने गोली चलाया था.
एसपी ने बताया कि सचिन पहले भी जेल जा चुका है. इसके ऊपर 8 से अधिक मामले दर्ज है. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद फिर से आपराधिक गतिविधि में शामिल हुआ. जिसके बाद इसके हत्याकांड को अंजाम दे दिया. उन्होंने बताया कि जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसकी भी बरमदगी की गई है.