सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावाँ डीसी के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र के खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में छापेमारी अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान कुल 5 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया.
1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद
वहीं करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई. जब्त अवैध सामग्री को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया.उत्पाद विभाग की ओर से बताया गया कि संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल