रांची(RANCHI): रांची-जमशेदपुर नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा हुआ. तैमारा घाटी में बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मारी दी. जिससे बस सवार खलासी की मौके पर मौत हो गई. जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. वहीं यात्रियों को भी हल्की चोट आई है. घटना की सूचना मिलने पर दशमफॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल भेजा.पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल आगे चल रही ट्रक घटना के बाद फरार हो गई.
बताया जा रहा है कि बस पूरी से पटना जा रही थी. इसी बस की स्पीड अधिक होने की वजह से घटना हुई है. घाटी में एक ट्रक स्लो स्पीड से जा रही थी. इसी बीच तेज गति से आरही बस अनियंत्रीत हुई और सीधे ट्रक में टक्कर मार दिया. जिससे बस में सवार खलासी की मौत हो गई. बस के आगे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. और ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है. फिलहाल यात्रियों को हल्की चोट की सूचना है. सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.साथ हि पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद घाटी में जाम के हालत बन गए. जिसे पुलिस ने क्लियर कराया और आवागमन को शुरू करा दिया है.घटना में बस में सवार यात्रियों को भी हल्की चोट लगी है.