✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना:  AJSU हेमंत सरकार के साथ खड़ी पर नीयत पर खड़े हो रहे सवाल,  जानिए सुदेश महतो ने ऐसा क्यों कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:29:35 PM

रांची - आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि मंईंया सम्मान योजना एक अच्छी योजना है.इसके लिए उनकी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है. यह महिलाओं को प्रभावित करने वाली योजना है. इसका लाभ सत्ता पक्ष के लोगों को मिला है. इसलिए इसे ठीक से लागू किया जाना चाहिए. सुदेश महतो केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ सांगठनिक विषय को लेकर बैठक के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे.

मंईंया सम्मान योजना के बारे में आजसू सुप्रीमो ने क्या अंदेशा जताया

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि महिलाओं को इस तरह की योजना का लाभ मिलना चाहिए. हेमंत सरकार को इसी महीने से सभी महिलाओं को ढाई हजार रुपया मिलना चाहिए . पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है  पहले महिलाओं को पैसा दे दिया .ना बजट का प्रावधान था और ना ही कोई नियमावली बनी थी.आज यह सब कुछ हो रहा है. जिन्होंने पैसा ले लिया अब उनसे पैसे लेने की बात हो रही है. आखिर यह क्या हो रहा है. इस तरह का काम किसने किया. सरकार को गुमराह करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी.

 किसानों से जो वादा सत्ता पक्ष के लोगों ने इस चुनाव में किया था वह पूरा हो. 3200 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की कीमत देनी चाहिए. सरकार की नीयत पर सवाल उठना स्वाभाविक है इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि मंईंया सम्मान योजना को लेकर सरकार के लोग ही कहीं कोर्ट ना चले जाएं.

अपने आवास के बारे में सरकार की योजना पर भी बोले सुदेश

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने वर्तमान आवास के बारे में कहा कि सरकार कुछ नई योजना बना रही है.वे फिलहाल विधानसभा के सदस्य नहीं हैं.पूर्व में कुछ विशेष प्रावधान के तहत उन्हें यह आवास मिलता रहा लेकिन अब जो सरकार का निर्णय है उस पर वे कुछ नहीं कहना चाहेंगे.

Tags:Jharkhand newsMaiyan Samman YojanaJharkhand governmentHemant SorenAJSUSudesh mahtoAJSU stands with Hemant governmentMaiyan Samman Yojana fifth installmentमंईंया सम्मान योजनाGovernment schemes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.