✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना: धनबाद में एक बार फिर महिलाओं का गुस्सा भड़का, क्यों सरकार से पूछे तीखे सवाल, पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:09:05 AM

धनबाद(DHANBAD):  मंईयां सम्मान योजना धनबाद में कुछ के लिए चू -चू का मुरब्बा बन गया है. धनबाद में शनिवार को एक बार फिर महिलाएं प्रखंड कार्यालय पहुंची.  प्रखंड कार्यालय की दीवार पर चिपके  नोटिस को देखकर भड़क गई.  नोटिस में लिखा हुआ है कि 15 दिन के बाद काम होगा.   महिलाओं ने सवाल किया कि आखिर यह  15 दिन होगा कब.  हम 2 दिन बाद भी आएंगे तो हमें यही लिखा मिलेगा कि  15 दिन बाद आइये. तो आखिर यह 15 दिन कब होगा? क्यों नहीं नोटिस बोर्ड में तिथि अंकित की जा रही है. महिलाओं का गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि नोटिस में एक मोबाइल नंबर दिया गया है. 

कोई पांच तो कोई दस महीने से दौड़ रही 
 
जब उस मोबाइल नंबर पर फोन किया जाता है, तो बताया जाता है कि उनका ट्रांसफर हो गया है.  दूसरा कोई वहां काम कर रहा है.  उनसे संपर्क करिये.  कार्यालय आने पर ताला बंद मिलता है. कोई बताने वाला नहीं होता.  ऐसे में वह क्या करें, कई महिलाएं 10 महीने से दौड़ रही हैं तो कई महिलाएं 5 महीने से दौड़ लगा रही है.   लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है.  कई महिलाओं ने बताया कि उन लोगों ने बैंक अकाउंट को आधार के साथ जुड़वा  लिया है, बावजूद उनका पैसा नहीं आ रहा है.  किसी को दो किस्त आया है, किसी को तीन किस्त मिला  है.  महिलाओं का फिर वही सवाल था कि आखिर हेमंत सोरेन की सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है? किसी को दे रही है तो किसी को नहीं दे रही है.  ऐसे में सबको दिया जाए या फिर सरकार के पास पैसा नहीं है, तो सबका बंद कर दिया जाए. 

धनबाद की महिलाओं ने डीसी से हस्तक्षेप की मांग की 
 
कुछ लोगों ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि इस मामले को वह संज्ञान में लें और लाभुक महिलाओं की परेशानी को दूर करने का आदेश दे.  आज भी महिलाओं का गुस्सा चरम पर था. इधर ,झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां  सम्मान योजना को लेकर लाभुकों में जितना उत्साह है.  उतना ही सरकार भी प्रयत्नशील है कि रजिस्टर्ड सभी लाभुकों के खाते में पैसा पहुंचाया जाए.  पूरे राज्य में 7.65 लाख महिलाओं का आधार सीडिंग  नहीं होने से पैसे खाते में नहीं जा पा  रहे थे.  सूत्रों के अनुसार इन सभी लाभुकों के आधार सीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है.  सरकार अब इन महिलाओं के खातों में भी राशि भेजनी शुरू कर दी है.  यह वह संख्या है, जिनका  आधार सीडिंग  नहीं होने से अप्रैल महीने का पैसा रुक गया था. 

44. 70 लाख लाभुकों के खातों में 13 मई  से पैसे भेजने शुरू कर दिए गए है 
 
विभागीय सूत्रों के अनुसार 53.35 लाख में से 44. 70 लाख लाभुकों के खातों में 13 मई  से पैसे भेजने शुरू कर दिए गए थे.  इसके बाद बची  लाभुकों  के लिए एक बैठक की गई और उसमें खातों की समीक्षा की गई.  झारखंड के पूरे जिले के डाटा  की समीक्षा हुई.  विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि पहले आधार सीडिंग  वाले खातों की संख्या 40.2  लाख थी. 13 मई  के बाद 12 लाख खातों का सत्यापन किया गया और जून में इसे पूरा कर लिया गया.  इस तरह अप्रैल महीने में योजना पाने वाली लाभुकों  की कुल संख्या 52 लाख पार कर गई है.   इन 52 लाख महिला लाभुकों में  से 44 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में अप्रैल महीने का पैसा भेजा गया है.  इसके बाद 7.65 लाख महिलाओं के आधार का सत्यापन करने के बाद उनके खातों में भी पैसा भेजा जाना शुरू कर दिया गया है.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadMaiya Samman YojnaLabhukMahilayeOffice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.