✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम हेमंत का ट्वीट- जो कहा सो किया, आज का ऐतिहासिक क्षण झारखण्ड की लाखों मंईयां के मान, सम्मान और स्वाभिमान को समर्पित

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:13:51 PM

धनबाद(DHANBAD) : सोमवार की सुबह 9:22 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. कहा है कि आज का ऐतिहासिक क्षण झारखंड की लाखों मंईयां के मान-सम्मान और स्वाभिमान को समर्पित, जय मंईयां! जय जोहार! जय झारखंड!! सही में आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. 56 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सम्मान योजना की राशि पहुंचेगी. इस राशि से उनकी आर्थिक दशा में थोड़ी सुधार जरूर होगी. झारखंड के जिलों की अगर बात की जाए तो सबसे अधिक पंजीकृत लाभुक गिरिडीह जिले में है और सबसे कम रजिस्टर्ड लाभुक खूंटी में अंकित किए गए है.

28 दिसंबर को भी सुबह-सुबह मुख्यमंत्री ने किया था पोस्ट 

इसके पहले 28 दिसंबर को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6:15 पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण मंईयां  सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है. पर- मैंने जो वादा अपने राज्य की महान जनता से किया था-उसे पूरा कर रहा हूं, हर मंईयां के खाते में  ₹2500, साल के पूरे ₹30000- हमेशा! मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में आज योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपये भेजेंगे. कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है. बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में 06 जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी. 

आज तीन से चार लाख महिलाएं हो सकती है शामिल 

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी. दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था रहेगी. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले कैबिनेट ने दिसंबर से सम्मान योजना की राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 करने का फैसला किया था. चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए मूल बजट में कोई प्रावधान नहीं था. बाद में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को दूसरे मद से राशि मिली. 

5225 करोड रुपए 24 जिलों के बीच आवंटित
 
राज्य सरकार ने 5225 करोड रुपए झारखंड के 24 जिलों के बीच आवंटित किया है. सूत्रों के अनुसार 5225 करोड रुपए चालू वित्तीय वर्ष के चार माह की अवधि के लिए आवंटित हुई है. यह राशि जिलों में रजिस्टर्ड लाभुकों के खाते में जाएगी. खाते में राशि भेजने की जानकारी लाभुकों को एसएमएस से भी दी जाएगी. इसके लिए विभाग ने पहले ही एसएमएस खरीद चुका है. जानकारी के अनुसार लाभुकों की संख्या को देखते हुए सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को आवंटित हुई है. रांची दूसरे स्थान पर है. सबसे कम राशि सिमडेगा जिले को आवंटित हुई है. धनबाद को 353.76 करोड़ की राशि का आवंटन हुआ है. सबसे अधिक राशि गिरिडीह को 423. 61 करोड़, रांची को 419.93 करोड़, सिमडेगा को 83.58 करोड़ का आवंटन हुआ है. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRanchiCMPostSamman Yojna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.