✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना: इस वजह से धनबाद में 75 हज़ार आवेदन होल्ड पर, लाभुकों का टूट रहा धैर्य

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:17:53 PM

धनबाद(DHANBAD): मंईयां  सम्मान योजना की राशि के लिए महिलाओं का इस दफ्तर से उस दफ्तर भटकना खत्म नहीं हो रहा  है.  जिन्हें राशि मिल रही है, वह कह रही है कि जिए हेमंत सरकार! जिससे कि उनकी राशि हमेशा मिलती रहे.  दूसरी ओर जिन्हे  नहीं मिल रही है, वह सरकार को कोस  रही है.  कह रही है कि यह सही नहीं है.  देना है तो सबको राशि मिले, नहीं तो इस योजना को बंद कर दिया जाए.  जानकारी के अनुसार समूचे झारखंड में 38 लाख से अधिक  लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई है.  धनबाद जिले में 2.96 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई है.  वहीं लगभग 75,000 महिलाओं के  आवेदन में कुछ न कुछ गड़बड़ी होने की वजह से होल्ड पर रखा गया है.  इनका सत्यापन होने के बाद राशि भेजने की बात कही जा रही है. 

बैंक अकाउंट में भी मिल रही विसंगतियां 
 
बताया जाता है कि कई महिलाओं के फॉर्म में दिए गए बैंक अकाउंट नंबर और ऑनलाइन अकाउंट नंबर अलग-अलग मिले है.  इस वजह से भी अकाउंट को होल्ड पर रखा गया है.  लेकिन कुछ महिलाओं की यह भी शिकायत है कि उनका आवेदन पूरी तरह से सही है.  फिर भी राशि नहीं पहुंच रही है.  फिलहाल नए आवेदन कर्ताओं का फॉर्म लेने का आदेश नहीं है.  इसलिए प्रखंड कार्यालयो  में फॉर्म लिए नहीं जा रहे है.  सोमवार को धनबाद के प्रखंड कार्यालय में महिलाओं की भीड़ लगी रही.  पूरे दिन परिसर में गहमागहमी  रही.  लंबी कतार लगी थी.  सोमवार को प्रखंड कार्यालय खुलने के पहले ही महिलाओं की लाइन लग गई थी. उनकी शिकायत थी कि उन्हें शुरू में तो राशि मिली , लेकिन उसके बाद पैसा आना बंद हो गया.  झरिया में भी महिलाएं पहुंची थी.  वह भी जानना चाह रही थी कि आखिर उनकी राशि खाते में क्यों नहीं आ रही है?

भाजपा भी अब आंदोलन की राह पकड़ने की तैयारी में 

इधर ,भाजपा अब  मंईयां सम्मान योजना की राशि सभी को नहीं मिलने को  आधार बनाकर आंदोलन की तैयारी कर रही है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कहा है कि भाजपा इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव के पहले 56 लाख महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि देने की घोषणा की थी. लेकिन सरकार बन जाने के बाद सिर्फ 38 लाख महिलाओं के खाते में योजनाओं की राशि भेजी गई है. बाबूलाल मरांडी पूछ रहे हैं कि हेमंत जी-बाकी  महिलाओं ने क्या बिगाड़ा है आपका? आखिर 18 लाख महिलाओं को अयोग्य, तकनीकी बाध्यता या कोई अन्य कारण बताकर उनकी राशि रोक दी गई है. यह तो महिलाओं के साथ अन्याय है. उन्होंने आगे कहा है कि बहानेबाजी छोड़कर राज्य सरकार सभी महिलाओं को सम्मान योजना की राशि दे. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो महिलाओं की हक के लिए उनकी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी. 

जैसे -जैसे जाँच आगे बढ़ रही ,मिल रही हैं त्रुटियाँ 

 इधर, यह भी कहा जा रहा है कि सम्मान योजना के आवेदनों की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, तरह-तरह की गड़बड़ियों का खुलासा हो रहा है. लाभुकों के आधार कार्ड में डुप्लीकेसी मिल रही है. एक ही बैंक अकाउंट से कई आवेदन किए गए है. आधार कार्ड में डुप्लीकेसी का मतलब हुआ आधार नंबर किसी अन्य जनकल्याणकारी योजना में भी है. जांच में यह सब मिलने के बाद खातों को होल्ड पर कर दिया गया है. गलत तरीके से राशन कार्ड में नाम दिखाकर योजना का आवेदन करने की वजह से भी आवेदन होल्ड पर है. कई लाभुक तो ऐसी भी हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रही है. अधिक राशि की लालच में आवेदन कर अब फंस गई है. कुछ तो लाभुक ऐसी भी हैं कि जिनके घर वाले सरकारी नौकरी में भी है. 
 
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadMaiya SammanYojnaMainiya Samman YojanaMainiya Samman Yojana application formमंईयां  सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.