✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना: लाभुकों के खाते में खटाखट पहुंचे 2500 रुपये, गवाह बनीं 5661791 महिलाएं, सीएम हेमंत ने कहा-धन्यवाद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:10:19 PM

रांची (RANCHI) : नए साल पर सीएम हेमंत ने मंईयां योजना की लाभुकों को खुशियों की सौगात दी. आज नामकुम के खोजा टोली आर्मी ग्राउन्ड में आयोजित मंईयां के सम्मान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बटन दबाकर लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए. इस ऐतिहासिक दिन की गवाह झारखंड की 5661791 महिलाएं बनी. खाते में पैसा आते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को धन्यवाद भी दिया. कहा कि आपने जो आशीर्वाद और सम्मान दिया, उससे हम अभिभूत हैं. उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था वो निभाया. कहा कि कहा कि राज्य की आधी आबादी को उसका हक दिलाने का काम करेंगे, आपको आत्मनिर्भर बनाने का भी संकल्प लिया था. इसी को लेकर हमने इतना बड़ा कदम उठाया है.

कहा कि झारखंड की आधी आबादी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष एक हल के दो बैल की तरह हैं, जब तक दोनों साथ-साथ नहीं चलेंगे, खेती नहीं होगी. महिलाओं को ध्यान में रखे बिना देश और राज्य के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. कहा कि महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनीं, लेकिन महिलाओं का विकास नहीं हुआ. झारखंड की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की क्षमता रखती हैं.

हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आप अपने सपनों को साकार करने के लिए खुद ही आगे बढ़ेंगे. हमारी सरकार गरीबों की कई तरह से मदद करती है. सामाजिक सुरक्षा देने के तरीके खोजती है, लेकिन स्वतंत्र रूप से आप अपने परिवार, बच्चों, खेती, रोजगार के लिए सपने नहीं देख पाते थे. आज हमने आपको ऐसी व्यवस्था दी है, जिससे आप सपने देखेंगे और उन सपनों को पूरा करने की क्षमता भी आपके हाथ में होगी.

 

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanajharkhand mainiyan samman yojana 2024mukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana form kaise bharecm maiya samman yojanamaiya samman yojana online form kaise bharejharkhand maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana online applymaiya samman yojana pahli kist2500 rupeesमंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखंड में मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मंईयां सम्मान योजना पैसमंईया सम्मान योजना की पहली किश्तमंईयां सम्मान योजना झारखंडमंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्मझारखण्ड मंईयां सम्मान योजना 2024मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़कर हुई 2500झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024hemant sorenhemant soren news livekalpana sorenhemant soren newshemant soren livecm hemant sorenjharkhand cm hemant sorenchampai sorenhemant soren oathhemant soren takes oathhemant soren oath updatehemant soren oath ceremonyhemant soren swearing-in livehemant soren oath taking ceremonyhemant sorean oath todayhemant soren speechcm hemant soren newshemant soren jharkhandhemant soren latest newshemant soren oath taking live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.