✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान : इंतजार ख़त्म, हो गया फाइनल-छह जनवरी को रजिस्टर्ड लाभुकों को मिल जाएगी सम्मान राशि !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:31:14 PM

धनबाद (DHANBAD) : अब इंतजार खत्म, सब कुछ हो गया है फाइनल. छह जनवरी को सभी रजिस्टर्ड लाभुकों के खाते में पहुंच जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि. लगभग 56 लाख महिलाओं के खाते में दिसंबर महीने से बढ़ी हुई ₹2500 की राशि बैंक खातों में चली जाएगी. 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली मैदान में समारोह होगा. यह समारोह 28 दिसंबर को होने वाला था. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से प्रोग्राम की तिथि को टाल दिया गया था. उनके निधन के बाद 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इसके लिए राशि आवंटित कर दी है. जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग भी राशि भेजने की तैयारी कर ली है.  

प्रयोग के तौर पर कुछ के खातों में भेजी गई है राशि 

यह भी सूचना है कि 28 दिसंबर के पहले प्रयोग के तौर पर कुछ महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी. विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले कैबिनेट ने दिसंबर से सम्मान योजना की राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 करने का फैसला किया था. चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए मूल बजट में कोई प्रावधान नहीं था. बाद में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को दूसरे मद से राशि मिली. 28 दिसंबर को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6:15 पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण मंईयां  सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है. पर- मैंने जो वादा अपने राज्य की महान जनता से किया था-उसे पूरा कर रहा हूं, हर मंईयां के खाते में  ₹2500, साल के पूरे ₹30000- हमेशा! राज्य सरकार ने 5225 करोड रुपए झारखंड के 24 जिलों के बीच आवंटित किया है. 

5225 करोड रुपए चालू वित्तीय वर्ष के चार माह की अवधि के लिए है 

सूत्रों के अनुसार 5225 करोड रुपए चालू वित्तीय वर्ष के चार माह की अवधि के लिए आवंटित हुई है. यह राशि जिलों में रजिस्टर्ड लाभुकों के खाते में जाएगी. खाते में राशि भेजने की जानकारी लाभुकों को एसएमएस से भी दी जाएगी. इसके लिए विभाग ने पहले ही एसएमएस खरीद चुका है. जानकारी के अनुसार लाभुकों की संख्या को देखते हुए सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को आवंटित हुई है. रांची दूसरे स्थान पर है. सबसे कम राशि सिमडेगा जिले को आवंटित हुई है. धनबाद को 353.76 करोड़ की राशि का आवंटन हुआ है. सबसे अधिक राशि गिरिडीह को 423. 61 करोड़, रांची को 419.93 करोड़, सिमडेगा को 83.58 करोड़ का आवंटन हुआ है. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो   

Tags:DhanbadRashiYojnaDateAmount

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.