✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना: लाभुकों के सत्यापन का डीसी ने क्यों दिया आदेश, क्या होंगे फायदे, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:40:13 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का आदेश दिया है. सामाजिक सुरक्षा विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह आदेश दिया है. समीक्षा के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में जून माह तक आवंटन उपलब्ध होने के कारण जून माह तक का भुगतान किया गया है, जबकि सर्वजन पेंशन योजना में अगस्त माह तक का भुगतान कर दिया गया है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 3,53,000 महिलाओं को माह जुलाई तक का भुगतान किया गया है.

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास अधिकारी को जल्द से जल्द झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया जिससे कि योग्य लाभुकों का  भुगतान किया जा सके और अयोग्य लाभुको का नाम पोर्टल से हटाया जा सके. इसके अलावा पेंशन योजना के तहत वैसे लाभुक जिनका किसी त्रुटि के कारण भुगतान लंबित है, त्रुटि का निराकरण करने का निर्देश दिया गया, ताकि वैसे पेंशन के लाभुकों का भुगतान किया जा सके.

बैठक के दौरान प्रयोजन योजना की भी समीक्षा बैठक की गई. इसमें सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदकों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. तथा प्राप्त आवंटन के विरुद्ध शतप्रतिशत भुगतान कर दिया गया है. इस बैठक में सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा  नियाज अहमद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी, बाल संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadMaiya Samman YojnaDCSatyapanOrder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.