✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना: इस महीने क्यों और कैसे बढ़ सकती है लाभुकों की संख्या, पढ़िए इस रिपोर्ट में 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:30:40 PM

धनबाद(DHANBAD) : झारखंड में इस महीने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या 59 लाख से अधिक होने का अनुमान है. पासवर्ड जेनरेट होते ही साइट खुल जाएगी और उसके बाद काम तेज गति से आगे बढ़ने लगेगा. आवेदनों की जांच भी शुरू हो जाएगी और पता चलने लगेगा कि किन-किन तरह की गड़बड़ियां हुई है और कैसे-कैसे मामले सामने आ रहे है. अगस्त 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक लाभुकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों 56, 61,791 थी. जो अब बढ़कर 58, 0 9,799 हो गई है. जनवरी महीने में लाभुकों की संख्या 59 लाख से अधिक होने का अनुमान है. सूत्रों के अनुसार सम्मान योजना के लिए अब तक 67, 84, 154 आवेदन जमा हुए है. इनमें 58,09,779 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है. यह कंफर्म हो गया है कि इन्हें योजना का लाभ मिलेगा. शेष आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. यह अलग बात है कि मंईयां सम्मान योजना के आवेदन के सत्यापन के क्रम में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही है. मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की परेशानी कम नहीं हो रही है. 

पासवर्ड जेनरेट होने की हो रही है प्रतीक्षा 
 
झारनेट पर तो पोर्टल लांच कर दिया गया है, लेकिन पासवर्ड जेनरेट नहीं हुआ है. इस वजह से काम बंद है. महिलाओं के नए आवेदन की अपलोडिंग बंद है, साइट नहीं खुलने से पुराने आवेदनों की जांच भी नहीं हो पा रही है. इधर, महिलाएं खाते में राशि नहीं आने से परेशान दिख रही है.  बता दें कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग   ने  सम्मान योजना में गड़बड़ी को रोकने के लिए कई बदलाव किए है. विभाग द्वारा लांच नई पोर्टल का साइट सीओ और बीडीओ  के लॉगिन से ही खुलेगा. सीओ - बीडीओ का अपना-अपना पासवर्ड होगा. पासवर्ड डालते ही ओटीपी आएगा, इसके बाद साइट खुलेगी. तब नया आवेदन अपलोड और  पुराने आवेदनों की जांच हो सकती है. इधर, मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाएं सीओ ऑफिस का चक्कर लगा रही है. उनका कहना है कि आवेदन जमा करने के बाद भी खाते में राशि नहीं आ रही है. यह पता लगाने वह रोज सीओ  ऑफिस पहुंच रही है. सम्मान योजना की साइट बंद होने से कुछ दिन पहले धनबाद सीओ  कार्यालय में महिलाओं ने हंगामा भी किया था. इधर धनबाद सीओ  ऑफिस के कर्मचारियों ने नोटिस चिपकाया है कि  योजना की साइट बंद है. 

फिलहाल साइट खुलने का महिलाओं को है इंतजार 
 
बता दें कि योजना के लिए प्रज्ञा केंद्र और राज्य सरकार के बीच का करार 31 दिसंबर' 2024 को खत्म होने के बाद साइट बंद है. मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के प्रति महिलाओं में उत्साह भी अधिक है. राज्य सरकार ने 5225 करोड रुपए झारखंड के 24 जिलों के बीच आवंटित किया था. सूत्रों के अनुसार 5225 करोड रुपए चालू वित्तीय वर्ष के चार माह की अवधि के लिए आवंटित हुई है. जानकारी के अनुसार लाभुकों की संख्या को देखते हुए सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को आवंटित हुई थी. रांची दूसरे स्थान पर थी. सबसे कम राशि सिमडेगा जिले को आवंटित हुई थी. धनबाद को 353.76 करोड़ की राशि का आवंटन हुआ था. सबसे अधिक राशि गिरिडीह को 423.61 करोड़, रांची को 419.93 करोड़, सिमडेगा को 83.58 करोड़ का आवंटन हुआ था. चुनाव के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि दिसंबर महीने से  सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर ढाई हजार कर दी जाएगी. उसके बाद यह राशि बढ़ाकर 2500 कर दी गई है. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो                  

Tags:DhanbadYojnaSankhyaInhancementEntajaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.