✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना : रांची की यह महिला पोस्टर वूमेन तो थी, लेकिन राशि का उसे है अब भी इंतजार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:26:13 PM

धनबाद(DHANBAD) : मंईयां सम्मान योजना की राशि झारखंड में 6 जनवरी को सभी लाभुकों के खातों में भेज दी जाएगी. लेकिन इस बीच यह बात सामने आई है कि चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन ने सम्मान योजना को लेकर जिसे पोस्टर वूमेन बनाया था, वह भी अब  2500 की राशि मांग रही है. लेकिन तकनीकी पेंच के कारण उसे यह राशि मिल नहीं सकती है. लेकिन अब वह इसके लिए दबाव बना रही है. बताया जाता है कि जो महिला पोस्टर वूमेन बनी थी, वह इस योजना की लाभुक ही नहीं है. वह विधवा पेंशन उठा रही है. रांची हरमू के टुंगरीटोली में रहने वाली सौईंदी तिग्गा कांग्रेस की पोस्टर वूमेन बनी थी. 
 
विज्ञापनों में उसकी बड़ी तस्वीर लगी थी, वह  स्कूल के पास बेचती है चना
 
विज्ञापनों में उसकी बड़ी तस्वीर लगी थी. वह स्कूल के पास चना बेचती  है. छोटी सी दुकान चलाती है. वह बताती है कि आंगनबाड़ी केंद्र में सम्मान योजना का फॉर्म भरने गई, तो बताया गया कि आपको पहले से विधवा पेंशन के रूप में ₹1000 मिल रहा है. इसलिए आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले सकती. विज्ञापन में पोस्टर देखकर सब कोई कहते हैं कि आपको ₹2500 मिलेंगे. लेकिन न राशि मिल रही है और न हीं फॉर्म भरने दिया जा रहा है. हालांकि उसने यह बताया कि उनकी एक बहू को ₹2500 मिले है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि 1000 की जगह ₹2500 मिलता तो जीवन यापन में थोड़ी आसानी होती. अभी जैसे- तैसे गुजारा हो रहा है.

दस साल पहले उसके पति का हो गया था निधन, वह चना बेचकर गुजारा कर रही है

10 साल पहले उनके पति का देहांत हो गया, तब से वह चना बेचकर गुजारा कर रही है. दोनों बेटा अपना-अपना काम करते है. वह कहती है कि यह योजना बहुत ही अच्छी है. पर हमें लाभ नहीं मिल रहा है. बता दें कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महत्वाकांक्षी योजना है. चुनाव के पहले इस योजना में ₹1000 दिए जा रहे थे. लेकिन चुनाव के पहले अंतिम कैबिनेट ने में यह पारित हुआ कि दिसंबर 2024 से सभी महिलाओं के खाते में बढ़ी हुई ₹2500 भेजी जाएगी. इसके लिए 28 अक्टूबर को मेगा कार्यक्रम आयोजित होने वाला था. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण राजकीय शोक की वजह से कार्यक्रम की तिथि को टाल दिया गया. अब यह कार्यक्रम 6 जनवरी को प्रस्तावित है. हालांकि प्रयोग के तौर पर कुछ महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई है. इसके लिए झारखंड के सभी जिलों के लिए राशि आवंटित कर दी गई है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadRanchiYojnaLabhDemmand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.