✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी का निधन, पार्थिव शरीर लाया गया दुमका

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:43:07 PM

दुमका (DUMKA): राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ. सुभाषिनी बेसरा का बुधवार को सुबह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. 76 वर्षीया डॉ सुभाषिनी बेसरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी. वे रांची विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर थी और इन दोनों सामाजिक कार्यों से जुड़ी कर काम कर रही थी, उनकी एक पुत्री भी है

बांधपाडा स्थित आवास लाया गया पार्थिव शरीर

 प्रो. स्टीफन की पत्नी की निधन की खबर मिलते ही दुमका स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई. जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी बांधपाडा स्थित आवास पहुँच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दिया. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ सुभाषिनी बेसरा के निधन पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री गुरुवार को दुमका पहुंचेंगे और प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. अंतिम संस्कार दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड के पुश्तैनी गांव खरौनी में किया जाएगा. प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि उनके राजनीतिक करियर को यहां तक पहुंचाने में बतौर जीवन साथी डॉ सुभाषिनी बेसरा की बड़ी भूमिका थी.

 

रिपोर्ट : पंचम झा

Tags:Jharkhand newsjharkhand trending newsjharkhand breaking newslatest news jharkhandjharkhand dumkadumka breaking newsdumka lastest newsdumka trending newsMaheshpur mla stephen marandiMaheshpur mla stephen marandi wife passes away

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.