✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भंडारे के साथ संपन्न हुआ महायज्ञ अनुष्ठान, भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:27:07 PM

पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान स्थित मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का आज समापन हो गया है. आज पांचवें दिन माता को भोग लगा कर भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न किया गया. अंतिम दिन माता की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन व पूजन किया. यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आचार्य भैरोनाथ जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न कराया गया. यजमान के रूप में चंदन सिंह एवं ज्योत्सना सिंह रहे. वहीं, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

भंडारे के साथ संपन्न हुए इस यज्ञ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सृष्टि को चलाने वाले के प्रति आस्था सभी को होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्होंने मंदिर निर्माण कर माता की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का जो प्रण लिया था, उसे माता ने पूरा कराया. इस बात की उन्हें काफी खुशी है. इस दौरान उन्होंने राज्य व पलामू वासियों की खुशहाली की कामना माता रानी से की.

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद में माता का भव्य मंदिर बन जाने से आम लोगों को पूजा-पाठ करने में सुविधा होगी.  उन्होंने भंडारा व पूजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान में शहर वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला. इसके लिए वे आभारी हैं. उन्होंने कहा कि माता रानी का मंदिर युगों-युगों तक रहेगा. पूजन-हवन होता रहेगा. माता रानी क्षेत्र वासियों का कल्याण करेंगी. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नेता मौजूद थे.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजहुसैनाबादहुसैनाबाद अनुमंडलमां तारा शक्ति दुर्गा मंदिरप्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानभाजपा नेता कमलेश कुमार सिंहJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsHussainabadHussainabad SubdivisionMaa Tara Shakti Durga TemplePratima Prana Pratistha RitualBJP Leader Kamlesh Kumar Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.