☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देश में महात्मा गांधी राष्ट्र पिता और गुरूजी होंगे झारखंड के राज्य पिता! CM के पास पहुंची मांग

देश में महात्मा गांधी राष्ट्र पिता और गुरूजी होंगे झारखंड के राज्य पिता! CM के पास पहुंची मांग

रांची(RANCHI): झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अब राज्य पिता का दर्जा देने की मांग झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने कर दी है. झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र सौंप कर राज्य पिता का दर्जा देने की मांग की गई है. इसे लेकर जल्द अधिसूचना जारी कर ने की बात कही गई है. ऐसे में अगर सरकार अधिसूचना जारी करती है तो राष्ट्र पिता के बाद झारखण्ड में राज्य पिता शिबू सोरेन हो जायेंगे.

इस मांग को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र देकर मांग की है. जिसमें उन्होंने  राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राज्य पिता के रूप में अधिसूचित करने का आग्रह किया है. उन्होने लिखा है कि झारखण्ड के कण-कण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन बसते है. यहाँ के जल जंगल जमीन हर जगह शिबू सोरेन है. उन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी प्राकृतिक के रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया है. उन्होंने कई बाधाओं के बाद भी अपने झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलन को शुरू किया।जिसका नतीजा अलग राज्य मिल गया. राज्य निर्माता के जाने के बाद आज तक झारखण्ड शून्यता का एहसास कर रहा है.              

आगे लिखा गया है कि भारत के आज़ादी में महात्मा गाँधी का योगदान है. वैसे ही झारखण्ड के निर्माण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान है. जिसका राज्य कृतज्ञ है. राष्ट्र के कृतिज्ञता का परिणाम महात्मा गाँधी राष्ट्र पिता बने और अब राज्य में दिशोम गुरु को राज्य पिता को करने का अधिसूचित करें. उन्होंने कहा कि जब तक सृष्टि रहे तब तक झारखण्ड में गुरूजी का नाम ज़िंदा रहे.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को झारखण्ड में लोग दिशोम गुरु मानते है यानी देश का गुरु.लम्बे संघर्ष और बलिदान की कहानी शिबू सोरेन की है. हर झारखंडी इस मुद्दे पर एक साथ और एक जुट दिखता है. जब उनका देहांत हुआ तब पूरा झारखण्ड रो रहा था.एक अलग सा सन्नाटा दिखा. ऐसे में अब उनको सम्मान देने की मांग उठ रही है.जिसपर सरकार जल्द ही निर्णय ले सकती है.         

Published at:26 Aug 2025 12:11 PM (IST)
Tags:Mahatma Gandhi will be the father of the nation and Guruji will be the father of the state of Jharkhand! The demand reached the CMshibu sorenshibu soren jishibu soren 81jmm shibu sorenshibu soren bjpshibu soren newshibu soren ageshibu soren illshibu soren diesshibu soren bhojshibu soren deadnews shibu sorenshibu soren newsshibu soren liveshibu soren videoshibu soren deathshibu soren nemrawho is shibu sorenshibu soren age 81ex-cm shibu sorenshibu soren ka गाँवwho was shibu sorenshibu soren demiseshibu soren shradhshibu soren latestshibu soren healthshibu soren ke gawnshibu soren nidhan
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.