✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाशिवरात्रि: पार्वती और बाबा मंदिर का उतारा गया पंचशूल, स्पर्श करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:27:44 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले सभी मंदिरों के पंचशूल को उतारा जाता है. उस पंचशूल की साफ-सफाई करने और फिर दूसरे दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुन: मंदिरों पर स्थापित करने की परंपरा रही है. इसी के तहत भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर का पंचशूल महाशिवरात्रि से दो दिन पूर्व उतारा गया. परंपरा के अनुसार दोनों ही पंचशूल का मिलन कराया गया. महाशिवरात्रि से ठीक पहले वर्ष में एक बार होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को देखने और पंचशूल को स्पर्श करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. खुद जिला उपायुक्त विशाल सागर,मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने  पंचशूल प्रणाम किया. बाबा मंदिर की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार कल इस पवित्र पंचशूल की विधिवत पूजा के बाद पुन: दोनों मंदिरों पर इसे चढ़ाया जायेगा. इस दौरान मंदिर में मुख्य और पार्वती मन्दिर के बीच गठबंधन पूजा बंद रहेगी. 

 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsBaba mandirBaba mandir deogharमहाशिवरात्रिPanchshoolPanchshool was taken down from Parvati and Baba templeDeoghar dc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.