✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाशिवरात्रि : देवघर के बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव के नारे से गूंजा मंदिर परिसर 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:21:14 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी है. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी थी. खास कर महिलाएं बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने सुबह से ही लंबी कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही है. प्रशासन द्वारा भी सभी को कतारवद्ध पूजा अर्चना कराने की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. 

महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष 

आज शिव आराधना के लिए उत्तम दिवस माना जाता है. जानकारों की मानें तो बैद्यनाथधाम प्रकृति और पुरुष का मिलन स्थल है इसलिए यहां शिव और शक्ति दोनों की पूजा होती है और आज के दिन इनके विवाह का उत्सव मनाया जाता है. यही वजह है कि यहां शंकर भगवान पर आज के दिन सिंदूर चढ़ाने की अति प्राचीन परंपरा है. शिवलिंग पर सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शायद ही किसी और शिवालय में देखने को मिलता है. कामना लिंग के इस खास महत्व के कारण आज के दिन यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटती है. इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है. प्रशासन द्वारा इसे नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. खुद डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट द्वारा अहले सुबह से ही लगातार विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है. खास कर महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है. उनकी माने तो माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शंकर को प्राप्त किया था और इसीलिए महिलाएं सौभाग्य और समृद्धि की कामना लिए बाबा के दरबार पहुंचती है. 

 पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु बारात में  होंगे शरीक

सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा की.आज के दिन बाबा का शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा अदभुत शिव बारात निकाला जाएगा. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु बारात में शरीक होंगे. महाशिवरात्रि के अवसर पर आज बाबा बैद्यनाथ का दर्शन पूजन करने बाबाधाम नहीं आने वाले श्रद्धालु को the news post की ओर से यह वीडियो समर्पित है. आप भी घर बैठे बाबा का पूजा और दर्शन इस वीडियो से कर सकते हैं. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:jharkhanddeogharMahashivratriCrowd of devotees gathered in Baba temple of Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.