✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाशिवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में रांची पुलिस, पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 14, 2026, 6:54:05 PM

रांची(RANCHI): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घर से निकलने से पहले अपना रूट मैप जरूर जांच लें. इस दिन शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रशासन ने भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं. कुछ सड़कों पर वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा, जबकि कई रूट डायवर्ट किए गए हैं.

वही महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रहा है. इसी कड़ी में रांची के सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी समेत अन्य डीएसपी और थाना प्रभारी शनिवार को पहाड़ी मंदिर पहुंचे. अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो. वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा.

 

Tags:MahashivratriShiva processionchange in route lineRANCHIroute divertAdministrationRANCHI POLICESSPSP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.