✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महा कुंभ 2025 : रेलवे कुछ ऐसे खोल रहा सुविधाओं का पिटारा तो प्राइवेट बस वाले भी कूद गए हैं रेस में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:03:05 PM

धनबाद(DHANBAD) : कोयलांचल और अगल-बगल के जिलों से कुंभ जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है. धनबाद-जम्मू तावी धनबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है. 29 मार्च तक यह ट्रेन हर मंगलवार, शनिवार को चलेगी. 03309 धनबाद-जम्मू तवी स्पेशल 29 मार्च तक सप्ताह के हर मंगलवार, शनिवार को चलेगी. वहीं ट्रेन नंबर 03310 जम्मू तावी-धनबाद स्पेशल 30 मार्च तक सप्ताह के हर बुधवार, रविवार को चलेगी. फिलहाल प्रयागराज जाने के लिए धनबाद से या फिर धनबाद होकर चलने वाली किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है. कई ट्रेनों में नो  रूम के हालात है. ऐसे में धनबाद -जम्मू तावी-धनबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार से कुंभ जाने वालों को एक विकल्प मिल गया है.

ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है. फिलहाल अभी सीट खाली है. कुंभ  जाने वालों के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है. होली के पहले दिल्ली समेत अन्य जगहों पर आने-जाने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा. दिल्ली से आने वाली लगभग सभी ट्रेनें फुल हो चुकी है. इधर, कुंभ के आकर्षण को देखते हुए बस संचालक भी पीछे नहीं है. धनबाद के बस संचालकों के मुताबिक महाकुंभ शुरू होने के बाद अब तक जिले से 40 से अधिक बसों की बुकिंग हुई है. इसमें भी लोग प्रयागराज, बनारस, अयोध्या जाना पसंद कर रहे है. छोटी गाड़ियों की भी खूब बुकिंग हो रही है. छोटी वाहनों में लोग  मारुति अर्टिगा, स्कॉर्पियो , इनोवा को लोग पसंद कर रहे है. इधर , मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन प्रयागराज संगम में कुंभ स्नान के लिए ट्रेनों के व्यवस्थित संचालन के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है तो कुछ के मार्ग भी बदले गए है. इन ट्रेनों में राजधानी जैसे ट्रेन भी शामिल बताई गई है.

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से संबंधित ट्रेनों के बदले जाएंगे, रद्द और पुनर्निर्धारित किया जाएगा. रेलवे सूत्रों के अनुसार 12330 आनंद विहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 29 जनवरी को वर्तमान मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय कानपुर सेंट्रल-लखनऊ चारबाग-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित रूट से, 12380 अमृतसर-सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 02 फरवरी को वर्तमान मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय कानपुर सेंट्रल-लखनऊ चारबाग-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित रास्ते से,12329 सियालदह -आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 28 जनवरी को इसके वर्तमान मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी-जंघई-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल के परिवर्तित रास्ते से, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 29 जनवरी, 30 जनवरी, 03 फरवरी,04 फरवरी को वर्तमान मार्ग प्रयागराज मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय प्रयागराज- रामबाग-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित रास्ते से चलाई जाएगी. 

12314 नई दिल्ली- सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस 29 जनवरी, 30 जनवरी,12260 बीकानेर - सियालदाह दुरंत एक्सप्रेस 28 जनवरी, 12313 सियालदह - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 28 जनवरी, 29 जनवरी,12259 सियालदाह - बीकानेर दुरंत एक्सप्रेस 29 जनवरी, 12307 हावड़ा - जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 जनवरी, 12308 जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 जनवरी, 22307 हावड़ा - बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 जनवरी, 22308 बीकानेर - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02 फरवरी,12311 हावड़ा - कालका नेताजी एक्सप्रेस 26 जनवरी, 31 जनवरी, 12312 कालका - हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 28 जनवरी, 02 फरवरी, 22466 आनंद विहार टर्मिनल - मधुपुर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 जनवरी, 22465 मधुपुर - आनंद विहार टर्मिनल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 जनवरी, 12941 भावनगर टर्मिनल  - आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस 28 जनवरी, 12942 आसनसोल पारसनाथ - भावनगर टर्मिनस पारसनाथ एक्सप्रेस 30 जनवरी को रद्द रहेगी.

 22308 बीकानेर - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 जनवरी को 6 घंटे विलंब से चलेगी.  यह बीकानेर से 23:55 बजे के बजाय 05:55 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज जंक्शन से 15:45 बजे प्रस्थान करेगी.  12495 बीकानेर -कोलकाता प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 जनवरी को 4 घंटे विलंब से चलेगी.  बीकानेर से 06:00 बजे के बजाय 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज जंक्शन से 22:10 बजे प्रस्थान करेगी.  12308 जोधपुर - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 03 फरवरी को 6 घंटे विलंब से चलेगी.  जोधपुर से 23:55 बजे के बजाय 05:55 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज जंक्शन से 15:45 बजे खुलेगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadMahakumbhTrainFacilityBus

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.