✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में धूमधाम से मानाया गया आदिवासी हो समाज का मागे पर्व, विधायक सोनाराम सिंकु परिवार सहित हुए शामिल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 12:38:12 PM

चाईबासा(CHAIBASA):जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम साननंदा में शुक्रवार को पारंपरिक आदिवासी मागे पर्व बड़े धूमधाम, और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई.विधायक सोनाराम सिंकु अपनी धर्मपत्नी तुलसी सिंकु, पुत्र जगप्रीत सिंकु तथा पुत्री ईशा सिंकु और निशा सिंकु के साथ मागे पर्व के अवसर पर गांव स्थित जहेरा स्थल पहुंचे.

मागे पर्व आदिवासी हो समाज का सबसे बड़ा पर्व

 आपको बताएं कि मागे पर्व आदिवासी हो समाज का सबसे बड़ा पर्व है. गऊमाराह से प्रारंभ होकर ओतेएली, गोरीपर्व, मरांगपर्व, बासीपार्व एवं हारमागेया पर्व मनाया जाता है. यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्य देऊरी सारीम लागुरी एवं सहायक देऊरी मनोज बोबोंगा के द्वारा मरांगपर्व के दिन गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल कामना के लिए विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. जिसमे हजारों की संख्या में ग्रामीण श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए.

मांडर की गूंजती धुन पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक नृत्य

पूजा-अर्चना के बाद गांव में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.मांडर की गूंजती धुन पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया. इस दौरान युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे सभी उत्साह के साथ शामिल हुए और पूरे गांव में पर्व जैसा माहौल बना रहा.विधायक के आगमन से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.इस दौरान विधायकने श्री किस्कू ने ग्रामीणों को मागे पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कीग्राम साननंदा में इस वर्ष मागे पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया. पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने इस पर्व को यादगार रूप से मनाया.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:chaibasa mange parabtata college chaibasa mange parab 2022chaibasamage jumur chaibasa 2025mahila college chaibasachaibasa videonew dance video chaibasatata college mage porob chaibasachaibasa vlogs videomahila college chaibasa mage porob 2024mahila college chaibasa mage porob susunamita hatu mange parabmage marang

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.