☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभा को किया संबोधित, कहा- सोरेन और कांग्रेस परिवार ने सिर्फ लूटने का किया काम

गढ़वा में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभा को किया संबोधित, कहा- सोरेन और कांग्रेस परिवार ने सिर्फ लूटने का किया काम

गढ़वा(GARHWA): मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज गढ़वा पहुंचे. गढ़वा विधानसभा सभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड के पुनदागा दुर्गाबाड़ी मैदान में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. साथ ही जनता से गढ़वा के भाजपा प्रत्याशी सतेंन्द्रनाथ तिवारी के पक्ष में वोट देने की अपील भी की. इस दौरान मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोरेन और कांग्रेस परिवार ने मिलकर बांग्लादेशी घुसपैठ कराने का काम किया है. वहीं, झारखंड के बालू, पत्थर, कोयला और लोहा को अवैध तरीके से लुटा गया. लेकिन अब समय आ गया है इस सरकार को उखाड़ फेंकने का और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का.

साथ ही गढ़वा के भाजपा प्रत्याशी सतेंन्द्रनाथ तिवारी को लेकर उन्होंने कहा कि, कृष्ण और सुदामा की जोड़ी सदियों से अमर रही है और इसको और मजबूत बनाना है. नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने एक आदिवासी महिला को देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ पद पर बैठाने का काम किया है. इतना ही नहीं, मुझ जैसे यादव समाज के व्यक्ति को सीएम बनाने का काम करने के लिए भी कलेजा सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही हो सकता है.

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश की संस्कृति और सनातन को बचाने के लिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल फूल छाप पर वोट देकर विजयी बनाये और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Published at:11 Nov 2024 05:22 PM (IST)
Tags:गढ़वामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादवजनसभाबाबूलाल मरांडीभाजपाहेमंत सोरेनकांग्रेसझामुमोविधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024गढ़वा विधानसभा क्षेत्ररांचीरांची न्यूजगढ़वा न्यूजझारखंड न्यूजझारखंडझारखंड पॉलिटिक्सGarhwaMadhya PradeshMadhya Pradesh CM Dr. Mohan YadavJan SabhaBabulal MarandiBJPHemant SorenCongressJMMAssembly ElectionsJharkhand Assembly ElectionsJharkhand Assembly Elections 2024Garhwa Assembly ConstituencyRanchiRanchi NewsGarhwa NewsJharkhand NewsJharkhandJharkhand Politicsjharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionassembly election 2024jharkhand assembly elections 2024jharkhandjharkhand newsjharkhand election datejharkhand election newsjharkhand election 2024 datejharkhand assembly electionsjharkhand assembly election newsjharkhand assembly election 2024 newsjharkhand assembly election 2024 datejharkhand elections 2024jharkhand chunav 2024
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.