✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमेरिका में गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और झूल गया फांसी पर, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:44:26 PM

धनबाद(DHANBAD): गर्लफ्रेंड रहती है अमेरिका में और युवक धनबाद के जामाडोबा में फांसी पर झूल गया. अमेरिका में नौकरी कर रही हैदराबाद की एक युवती से जामाडोबा के रहने वाले जसवीर सिंह को प्यार हो गया था. उसने बुधवार की रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जोडा पोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है. कहा तो यह भी जा रहा है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसे दिखाकर फांसी लगाई. मृतक के बहन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की एक गर्लफ्रेंड अमेरिका में रहती है .वह हैदराबाद की रहने वाली है. 3 साल पहले दोनों में फेसबुक पर प्यार हुआ था. कोरोना काल में बेरोजगार हुए जगबीर को महिला पैसा भेजती थी. महिला मित्र का कहना था कि वह अपने पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ले. लेकिन जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो दोनों में झगड़ा होने लगा. इसके बाद जगबीर काफी डिप्रेशन में रहने लगा था. घटना के दिन मृतक की पत्नी अपने मायके जमशेदपुर गई थी. घटना की सूचना पाकर जामाडोबा लौट आई है. उसे एक साल का एक बेटा भी है.

परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल

इस संबंध में जोड़ा पोखर पुलिस का कहना है कि मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. उसमें एक महिला मित्र का फोन नंबर मिला है. महिला के नंबर की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी कहा जाता है कि बुधवार की देर रात को जामाडोबा के रहने वाले एक युवक को प्रेमिका ने अमेरिका से फोन कर बताया कि जगबीर सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है. जाकर बचाओ. सूचना के बाद युवक आनन-फानन में जगबीर के घर पहुंचा लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी. उसी युवक ने शोर मचा कर सबको जानकारी दी. पुलिस को सूचना दी गई. इस घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:JharkhandधनबादCrime newsvideo call to girlfriend in America and got hanged

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.