✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया संबंध!जब गर्भवती हुई तो भाग खड़ा हुआ देवर,अब पहुंचा सलाखों के पीछे   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:54:28 PM

पाकुड़(PAKUR): जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जहां रिश्तों की गरिमा को ठेस पहुंची है. एक विधवा भाभी ने अपने देवर पर भरोसा किया. उसके बच्चे की देखभाल की, लेकिन उसी देवर ने उसके साथ धोखा किया.

चार साल पहले पति को खो चुकी पीड़िता ने देवर की पत्नी की मृत्यु के बाद मां बनकर उसके नवजात की जिम्मेदारी संभाली. इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और देवर ने शादी का वादा कर संबंध बनाए. महिला ने उस वादे पर यकीन किया. लेकिन जब वह छह महीने की गर्भवती हुई. तब देवर ने न केवल शादी से इनकार कर दिया. बल्कि अजन्मे बच्चे को अपनाने से भी मुकर गया.

टूटी उम्मीदों और छलनी दिल के साथ पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. एक महिला जिसने रिश्तों पर भरोसा कर किसी के जीवन में उजाला लाने की कोशिश की. आज खुद अंधेरे में है. यह घटना केवल एक महिला की नहीं, बल्कि समाज में भरोसे और जिम्मेदारी के मायने पर बड़ा सवाल है.इंसाफ की उम्मीद अब कानून के दरवाज़े पर है, जहां पीड़िता की आंखें जवाब नहीं, न्याय ढूंढ रही हैं.

रिपोर्ट: नन्द किशोर मण्डल  

Tags:pakur newsjharkhand newspakurlatest newsbihar newspakur latest newsbreaking newsnewshindi newstoday newsbihar jharkhand newspakur news updatespakur hindi newsnews livejharkhand pakur newsbihar news todaypakur jharkhand newsjharkhand news todaynews todaytop newsranchi pakur newsnews18 bihar jharkhandcrime news pakurpakur local newspakur crime newslatest news todaycrime news of pakurThe News PostMade a relationship with widowed sister-in-law by giving false promise of marriage! When she became pregnantbrother-in-law ran awaynow he is behind bars

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.