✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिला परिषद् अध्यक्ष महोदया ! भरी सदन में घूस और कमिशन की चर्चा पर आप चुप क्यों ?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:20:03 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद में अधिकारियों  पर  पानी का बोतल फेंकने का एक प्रचलन सा चल गया है.  अभी हाल ही में जयराम महतो ने बाघमारा में बीसीसीएल अधिकारियों के बीच एक बैठक में पानी का बोतल टेबल पर पटक दिया था. शनिवार को धनबाद जिला परिषद की बैठक में तो हद ही हो गई.  घूसऔर कमीशन के आरोप में भारी हंगामा हुआ. इस मुद्दे को लेकर आधे घंटे तक बहस होती रही. आरोपों से नाराज जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने पानी की बोतल जिला अभियंता की ओर फेंक दिया. हालांकि बोतल उन तक नहीं पंहुचा. दरअसल, शनिवार को जिला परिषद की बैठक हंगामेदार  शुरू हुई. जिप  सदस्य इजराफिल अंसारी उर्फ लाला ने भरी बैठक में जिला अभियंता पर घूस मांगने का आरोप लगा दिया. काम में कोताही बरतने, चहेते ठेकेदार को कम देने सहित अन्य आरोप  भी लगाए.  

उसके बाद हंगामा तेज हो गया, लेकिन अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. इसके कुछ ही देर बाद जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने भी जिला अभियंता पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगा दिया. टेंडर के बाद भी काम शुरू क्यों नहीं हुआ, पर सवाल कर दिया. पिंकी मरांडी के सवाल पर जिला अभियंता उखड़ गए और कहा कि आप काम शुरू करने के लिए 5% कमीशन मांगती है. भरी सदन में महिला सदस्य पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते ही हंगामा खड़ा हो गया. सभी सदस्य खड़े होकर  विरोध करने लगे. कुछ सदस्यों ने बैठक के बहिष्कार का नारा दे दिया. 

सदस्य अपनी-अपनी जगह से उठकर मंच पर बैठे जिला अभियंता को घेर लिया. कुछ सदस्यों ने बैठक से बाहर निकल कर फरिया लेने की चेतावनी तक दे दी. इसके पहले पिंकी मरांडी ने पानी का बोतल जिला अभियंता की ओर फेंक दिया. हालांकि बाद में अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप से जिला अभियंता ने आरोप वापस लेते हुए खेद जताया तो मामला ठंडा पड़ा. इसके पहले जयराम महतो ने बीसीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक में पानी का बोतल अधिकारियों की ओर उछाल दिया था. उसके बाद नाराज होकर चले गए थे. जो भी हो, लेकिन सवाल उठता है कि क्या धनबाद के राजनीतिक दल के लोगों में धैर्य की कमी हो गई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadZilaparishadBaithakPaniBottle

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.