☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोलकाता और विदेशों से लाए गए फूलों से सजा मां छिन्नमस्ता मंदिर, आकर्षक सज्जा देख श्रद्धालु हो रहे है मोहित

कोलकाता और विदेशों से लाए गए फूलों से सजा मां छिन्नमस्ता मंदिर, आकर्षक सज्जा देख श्रद्धालु हो रहे है मोहित

रामगढ़ (RAMGARH): शारदीय नवरात्र को लेकर रजरप्पा मंदिर को विदेशों से एवं कोलकाता से लाए गए फूलों से सजाया गया है. जिससे पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू से महक उठा है और सारा परिसर गुलजार हो रहा है. जानकारी के अनुसार मंदिर को फूलों से सजाने के लिए कोलकाता से ही 25 कुशल कारीगरों को लाया गया है. और इन्होंने ही मंदिर को सजाया है. इन कारीगरों ने मां छिन्नमस्ता मंदिर के मुख्य मंदिर तथा तीनों गुंबदों और मुख्य द्वार के साथ-साथ निकासी द्वार को आकर्षक और मनमोहक ढंग से सजाया है.

सजावट देख मोहित हो रहे हैं श्रद्धालुगण

मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिर की अद्भुत सजावट देख मंत्रमुग्ध हो रहे है. शाम होते ही आकर्षक फूलों की सजावट पर जब विद्युत रौशनी पड़ती है, तो यह छटा देखते ही बनती है. लोग मंदिर परिसर की खूबसूरती के साथ सेल्फी और परिजनों के साथ फोटो लेने से चुकते नहीं है. उधर नवरात्र को लेकर गुरुवार को दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रजरप्पा मंदिर पहुंचे. जहां मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेककर अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना की. मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर की सजावट काफी आकर्षक ढंग से किया गया है. उन्होंने बताया की माँ छिन्नमस्ता मंदिर दिन में जितना मनमोहक और खूबसूरत दिखेगी, शाम में उतना आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से माता का दरबार नहाता नजर आयेगा.

नवरात्र के चौथे दिन हुई मां कुष्मांडा की पूजा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को माँ भगवती के चौथे स्वरूप माँ कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही मंदिर प्रक्षेत्र के विभिन्न हवन कुंडों में श्रद्धालुओं और साधकों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन, जाप और पाठ करते रहे, जिससे पूरा मंदिर क्षेत्र मंत्रोच्चारण से गुंजयमान रहा. रजरप्पा कोयला क्षेत्र के चितरपुर, रजरप्पा प्रोजेक्ट, गोला, दुलमी आदि क्षेत्रों में भी नवरात्र के चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गयी.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

 

Published at:30 Sep 2022 05:32 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.