✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Election 2024 : निशिकांत पर भारी पड़ गए केएन त्रिपाठी, जानिए कैसे पिछड़े गोड्डा सांसद

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:10:50 AM

रांची (RANCHI ) : लोकसभा चुनाव का सरगर्मी झारखंड में तेज हो गयी है. चुनावी दंगल में विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपनी ताल ठोक रहे हैं. झारखंड में एनडीए ने 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं इंडिया गठबंधन ने 14 में से 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. दो सीटों पर एलान होना अभी बांकी है. कांग्रेस ने अभी हाल में तीन सीटों धनबाद, गोड्डा और चतरा पर उम्मीदवार दी है. धनबाद से अनुपमा सिंह, गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी मैदान में हैं. इन दोनों गठबंधन एनडीए और इंडिया के उम्मीदवारों के पिछले चुनाव में दिए गए शपथ पत्र को देखेंगे तो ज्यादातर प्रत्याशी करोड़पति हैं. यानि कि दोनों ही गठबंधनों ने करोड़पति प्रत्याशियों पर ही भरोसा जाताया है.

2019 में प्रत्याशियों के दिए गए शपथ पत्र के आधार पर कांग्रेस के चतरा उम्मीदवार केएन त्रिपाठी गोड्डा सांसद व बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे से भी ज्यादा अमीर हैं. अमीरी के मामले में निशिकांत दुबे चतरा उम्मीदवार केएन त्रिपाठी से पिछड़ गए हैं. वे दूसरे नंबर हैं जबकि केएन त्रिपाठी पहले स्थान पर काबिज हैं. वहीं सबसे गरीब भाजपा के लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव और कोडरमा से माले उम्मीदवाद विनोद सिंह हैं. 

53.53 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं केएन त्रिपाठी

कांग्रेस के चतरा उम्मीदवार केएन त्रिपाठी की कुल संपित्त करीब 53.53 करोड़ रुपए है. देनदारी करीब 40 लाख रुपए है. वो पहले स्थान पर हैं. वहीं गोड्डा सांसद व बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे अमीरी में दूसरे स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति 46 करोड़ है. लोहरदगा से भाजपा उम्मीदवार समीर उरांव और कोडरमा से माले प्रत्याशी विनोद सिंह सबसे गरीब उम्मीदवार है. समीर उरांव की संपत्ति 18.50 लाख रुपए है और देनदारी 4.50 लाख है, जबकि माले प्रत्याशी विनोद सिंह की संपत्ति 26.71 लाख है. 

झारखंड के ज्यादा प्रत्याशी हैं करोड़पति

खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा की कुल संपत्ति 9.15 करोड़, कालीचरण मुंडा की संपत्ति 51 लाख, रांची से उम्मीदवार संजय सेठ 1.40 करोड़ के संपत्ति के मालिक हैं. गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह की संपत्ति 4.80 करोड, विद्युतवरण महतो की संपत्ति 2.77 करोड़, अन्नपूर्णा देवी की संपत्ति 9.76 करोड़, बीडी राम की संपत्ति  3 करोड़, सीता सोरेन की संपत्ति 4.23 करोड़, नलिन सोरेन की संपत्ति 2.66 करोड़, चंद्रप्रकाश चौधरी की संपत्ति 1.34 करोड़, मथुरा प्रसाद महतो की संपत्ति 2.10 करोड़, गीता कोड़ा की संपत्ति 2.52 करोड़, जोबा मांझी की संपत्ति 1.20 करोड़, मनीष जायसवाल की संपत्ति 27 करोड़, जेपी पटेल की संपत्ति  3.67 करोड़, सुखदेव भगत की संपत्ति 2.10 करोड़, ताला मरांडी की संपत्ति  64 लाख, विजय हांसदा की संपत्ति 1.29 करोड़, ढुल्लू महतो की संपत्ति 3.33 करोड़ रुपए है.

Tags:LS Poll 2024Lok sabha electionLok sabha election 2024Lok sabha election in JharkhandJharkhandCongress Candidate KN TripathiCongress's Chatra candidate KN TripathiGodda MP and BJP candidate Nishikant Dubey.BJP candidate Nishikant DubeyBJP Godda candidate Nishikant DubeyNishikant DubeyCongress candidate KN TripathiKN TripathiChatraLok sabha election in ChatraLok sabha election in GoddaSameer OraonMale candidate from Koderma Vinod SinghVinod Singhrich candidatesrich candidates in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.