☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LS Election 2024 : कभी नक्सलियों का गढ़ था अब वहां हो रही बंपर वोटिंग, देखिए लातेहार के सुदूरवर्ती गांव की सुखद तस्वीरें 

LS Election 2024 : कभी नक्सलियों का गढ़ था अब वहां हो रही बंपर वोटिंग, देखिए लातेहार के सुदूरवर्ती गांव की सुखद तस्वीरें 

रांची(RANCHI): देश का पर्व लोकसभा का चुनाव चल रहा है.आम चुनाव में हर तरफ से सुखद तस्वीरे सांमने आ रही है. हजारीबाग, चतरा और  कोडरमा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. तीनो लोकसभा सीट में सबसे अधिक वोटिंग बूथ ग्रामीण इलाकों में है,जिसे देखते हुए सुरक्षा में BSF, CRPF जवानों को लगाया गया है. चतरा लोकसभा सीट के लातेहार जिला से करीब 30 किलोमीटर अंदर सुदूरवर्ती गांव किता स्कूल में मौजूद 247 नंबर बूथ पर लोगों की कतार लगी हुई है. पांच से सात किलोमीटर से महिला पहुंच कर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे है.

 

शिक्षा,सड़क, स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट कर रही महिलाएं 

घर खेत के काम को छोड़ पहले वोट का इस्तेमाल करने सैकड़ो की संख्या में महिला पहुंच कर लाइन लगी है. महिलाओं ने बताया कि शिक्षा,सड़क, स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट कर रही है.उम्मीन्द है कि जिसे चुनेंगे उनके भी क्षेत्र का विकास हो. गांव में खुशहाली हो स्कूल में शिक्षक मौजूद रहे.

बता दे कि किता गांव जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है, गांव के चारो ओर पहाड़ है. इस इलाके में लंबे समय तक नक्सलियों की दहशत कायम रही है. लेकिन अब इलाके में सुरक्षा बलो की कार्रवाई के बाद नक्सलवाद खत्म हुआ है. लेकिन अभी भी ये गांव विकास से कोसे दूर है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Published at:20 May 2024 09:41 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsLatehar newsLoksabha electionLoksabha election 2024Loksabha elections jharkhandJharkhand Loksabha election
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.