✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 LS Election 2024:जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां अपने बूथ के लिए रवाना  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:44 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में 25 मई यानी कल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जिसको लेकर बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को उनके बुथों तक पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है.सभी पोलिंग पार्टियों को पूरी सुरक्षा के साथ उनके बूथों तक जिला प्रशासन बसों से भेज हा है, सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, ताकि जिला प्रशासन को वाहनों के मूवमेंट की सूचना मिलती रहे. 

कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा 

वहीं मतदान को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है, कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा, 1887 बूथों पर कुल 18 लाख 44 हजार मतदाता वोट करेंगे, जिसको लेकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है. बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड से जुगसलाई, कदमा, पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया, तो वही परसुडीह के एलबीएसएम कॉलेज से पोटका, घाटशिला, चाकुलिया और बहरागोड़ा के लिए पोलिंग पार्टियों को उनके बुथों तक वाहनों से भेजा गया. 

इस बार सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया 

  इस बार सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है, ताकि जितने भी वहनों को भेजा गया उनका लोकेशन जिला प्रशासन को पता चल सके.कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा, वहीं सेंसेटिव बूथ है और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा.

 रिपोर्ट-रंजीत ओझा 

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhandloksabha election 2024 jamshedpurloksabha election 2024 newsloksabha electionjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjamshedpur loksabha seatjamshedpur loksabha seat newsbjp candidate from jamshedpur loksabha seatjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.