✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LS Election 2024:पीरपैंती विधायक ललन पासवान का कांग्रेस पर तंज, राहुल गांधी के संविधान वाले बयान का दिया जवाब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:00:51 AM

गोड्डा(GODDA):लोकतंत्र के महापर्व का अब अंतिम दौर चल रहा है .सातवें और अंतिम चरण का चुनाव होना है ,जिसमे संताल परगना के तीन सीट भी शामिल हैं .गोड्डा ,राजमहल और दुमका सीट पर होनेवाले चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का कल गुरुवार 30 मई को समापन हो जायेगा और इस अंतिम दौर में प्रत्याशियों के पक्ष में कई नेतागण अपनी अपनी बातों को रखने पहुंच रहे हैं .इसी कड़ी में बुधवार को पड़ोसी राज्य बिहार के पीरपैंती से बीजेपी विधायक लालन पासवान भी बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत के पक्ष में अपनी बातों को रखने पहुंचे. 

सिर्फ वोट बैंक के लिए दलितों के हिमायती बनती आई है कांग्रेस :ललन पासवान

 गोड्डा स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए पीरपैंती विधायक लालन पासवान ने कहा कि राहुल गांधी और उनका कुनबा जिस संविधान को मोदी जी द्वारा ख़त्म करने की बात कही जा रही है, वो मोदी जी ने नहीं बल्कि सिर्फ राहुल गांधी और उनके पूर्वजों यानि उनके पिता ,उनकी दादी उनके दादा द्वारा किया गया है .जिस बाबा साहब अम्बेडकर के हिमायती बनने का दिखावा करते हुए आजादी से लेकर 1990 तक दलितों को ठगा,लेकिन जब बीजेपी के समर्थन में केंद्र में वीपी सिंह की सरकार बनी तो सही मायनों में अम्बेडकर जी को सम्मान मिला .हमारी ही सरकार ने पहली बार संसद में बाबा साहब की तस्वीर लगाने का काम किया.उन्होंने कहा कि सिर्फ दलितों और पिछड़ों का इस्तमाल कांग्रेस करती आई है और जब दलितों और पिछड़ों ने कांग्रेस का साथ छोड़ा तो कांग्रेस अपना अस्तित्व ही खो बैठी.

पंडित नेहरु से लेकर राजीव गांधी तक ने कभी नही कहा कि वो जो कुछ भी हैं बाबा साहब की बदौलत हैं

 पिरपैंती  विधायक ललन पासवान ने राहुल गांधी और उनके पूर्वजों पर दलितों के साथ बाबा साहब के उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा ,जो राहुल गांधी आज कहते हैं मोदी जी की वजह से संविधान खतरे में हैं .जरा राहुल गांधी याद करके बताये कि कभी उनके पूर्वज राजीव गांधी ,इंदिरा गांधी या पंडित नेहरु ने कभी कहा कि वो जो कुछ भी हैं या थे वो बाबा साहब के संविधान के बदौलत थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से कहते हैं कि वे आज जो कुछ भी हैं वो बाबा अम्बेडकर की संविधान की वजह से हैं .उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का नाम एक इतिहास बनकर रह जायेगा ,कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है और कुछ नहीं.अंत में उन्होंने कहा कि गोड्डा सांसद को यहां के सभी दलितों ,पिछड़ों सहित सभी वर्गों का आशीर्वाद प्राप्त है और वो चौथी बार भी जीतकर संसद जायेंगे और मोदीजी की सरकार भी बनेगी . 

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhandloksabha election 2024 newsloksabha election 2024 goddaPirpainti MLA Lalan PaswanPirpainti MLAMLA Lalan PaswanLalan Paswannishikant dubeyrahul gandhiidira gandhirajeev gandhicongressBaba SahebBaba Saheb ambedkarcongressjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygoddagodda newsgodda news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.