✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LS Election 2024:निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-जेल से फोन कर बीजेपी समर्थकों को धमका रहे हेमंत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:46 AM

देवघर(DEOGHAR):इसी वर्ष जमीन कबजाने के आरोप में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद वह जेल में बंद है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन जेल में मोबाइल का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं.हेमंत बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थकों को डरा धमका रहे हैं. निशिकांत ने कहा कि लोकतंत्र में वोटर मालिक होते हैं और आगामी 4 जून को यही मलिक महागठबंधन का नामोनिशान मिटाने जा रही है. निशिकांत दुबे हेमंत पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 2013 में हेमंत सोरेन मुंबई गए थे और एक होटल में एक महिला के साथ जोर जबरदस्ती किया था. यह मामला मुंबई हाई कोर्ट में पेंडिंग है. इस मामले को पीड़िता से लेकर न्यायालय तक मैनेज करने का प्रयास किया गया था. निशिकांत ने कहा कि फिर  पीड़िता का जमीर जागा और 15 दिन पहले बांद्रा पुलिस स्टेशन में दोबारा एफआईआर दर्ज कराया.

निशिकांत दुबे ने कल्पना सोरेन से पूछा ये सवाल

कल गोड्डा में इंडिया गठबंधन के जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी और कल्पना सोरेन ने निशिकांत दुबे का बिना नाम लिए कई आरोप लगाए थे, जिसमें निशिकांत दुबे को दिल्ली के ताज होटल में खरबपतियों के साथ रहने और खाने का भी जिक्र किया था और कल्पना सोरेन निशिकांत पर नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाई थी. इसके कटाक्ष पर निशिकांत दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मुंबई में जिस महिला के साथ दुष्कर्म किया उसे कैसे मैनेज करने का प्रयास किया. फिर उस महिला ने दोबारा एफआईआर हेमंत सोरेन पर कीऐसे में कल्पना सोरेन यह बताएं की निशिकांत दुबे दुष्कर्मी है या हेमंत सोरेन इनमें से नारी का अपमान कौन किया.

निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

वहीं प्रियंका गांधी पर प्रहार करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रियंका गांधी गोड्डा सिर्फ अपने पति के बचाव के लिए आयी थी, क्योंकि संसद में निशिकांत दुबे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर रॉबर्ट वाड्रा पर केंद्रीय एजेंसियों की जांच चल रही है.कुल मिलाकर गोड्डा लोकसभा में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है.निशिकांत ने बताया कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में अमित शाह, निरहुआ, मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा का कार्यक्रम आने वाले दिनों में होने जा रहा है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhandloksabha election newsgodda loksabha seatgodda loksabha seat jharkhandnishikant dubeynishikant dubey jharkhandnishikant dubey bjpnishikant dubey mpmp of godda nishikant dubeybjp candiate from godda loksabha seatnishikant dubey newsnishikant dubey on hemant sorenpriyanka gandhirobert wadracongresspradeep yadavjharkhand politisc newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaydeoghardeoghar newsdeoghar news todaybjp workers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.