✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LS Election 2024: निर्दलीय अभिषेक आनंद के रोड शो में साथ दिखा ब्राह्मण समाज,निशिकांत दुबे पर कड़ा प्रहार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:08:52 PM

देवघर(DEOGHAR):गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन देवघर शहरी क्षेत्र में रोड शो निकाला. इस रोड शो में ब्राह्मण समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. शिक्षा सभा चौक से अभिषेक आनंद झा ने वीआईपी चौक तक स्थानीय लोगों से अपने पक्ष में वोट देने का आग्रह किया. अभिषेक को ब्राह्मण और अन्य समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है जो की पूरा भाजपा समर्थक हैं.

देवघर वासी ने परिवर्तन का मन बना लिया है

अभिषेक झा ने बताया कि देवघरवासी इस बार परिवर्तन के मूड में है. लोग स्थानीय प्रत्याशी को वोट देने का मन बना लिया है. अभिषेक ने बताया कि उन्हें हर वर्ग और समाज का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. सभी लोग मिलकर इस बार निशिकांत का बाजा बजाने के लिए तैयार है.

निशिकांत के अवैध संपत्ति पर स्थानीय लोग चलायेंगे बुलडोजर-अभिषेक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिनोदानंद झा के प्रपौत्र अभिषेक झा पहली बार लोकसभा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जब से चुनावी मैदान में उतरे है इनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे रहे है. आज रोड शो के दौरान अभिषेक ने निशिकांत दुबे पर यह आरोप लगाया है कि सांसद बुलडोजर चलवाने की बात कहते है. अभिषेक ने चुनौती दी है कि हिम्मत है तो निशिकांत किसी देवघर वासियों पर बुलडोजर चला कर दिखाए. अभिषेक ने कहा कि बुलडोजर जरूर चलेगा वो भी निशिकांत के अवैध संपत्ति पर. अभिषेक चुनावी मैदान में क्या गुल खिलाएंगे यह 4 जून को ही पता चल पाएगा,लेकिन पिछले 14 दिनों के चुनावी प्रचार प्रसार से सभी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhandloksabha election 2024 newsgodda loksabha seatnishikant dubeyabhishek anandBrahmin communityjharkhandjharhkand newsjharkhand news todaydeoghardeoghar newsdeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.