✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LS 2024: ममता भुइयां के लिए वोट मांगने पलामू पहुंची कल्पना सोरेन, कहा जनसैलाब बता रहा है कि आपलोगों ने अपनी बेटी बहु को स्वीकार किया है  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:59:21 AM

गढ़वा(GADHWA): पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजद सह इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां के समर्थन मे चुनावी सभा करने आज झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और गढ़वा के स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर जिले के चिनियां प्रखंड पहुंचे.मंच पर पहुंचते कल्पना सोरेन का मंच पर उपस्थित महिला मोर्चा की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया. 

मोदी और साह की तानाशाही को उखाड़ फेंकना है- मंत्री मिथलेश ठाकुर

  चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की पलामू लोकसभा क्षेत्र मे इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी यह तय है. बीजेपी अपनी हार मान चुकी है. बीजेपी केवल झूठ बोलकर हिन्दू मुस्लिम कर वोट लेना चाहती है, उन्होंने कहा कि इस बार यहां अस्मिता की लड़ाई है. मोदी और साह की तानाशाही को उखाड़ फेंकना है. कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां की बेटी और बहु को लोगों ने स्वीकार कर लिया है, यह जन सैलाब देख कर लग  रहा है. यह छाप ऐसा होना चाहिए कि यह कभी नहीं मिटे,आपके सांसद ने यहां अपना मुंह भी नहीं दिखाया,आपकी बेटी आपके पास रहेगी. वोट का बटन का तारीख याद कर अपनी छाप दिल मे छाप लीजिये और 13 मई को वोट के रूप मे छाप दीजिये. 

जुमले वाली सरकार को करारा जवाब देना है-कल्पना सोरेन आगे कल्पना सोरेन ने कहा कि जुमले वाली सरकार को करारा जवाब देना है, जो एमपी बने है उन्होने आपकी आशाओ को,आपकी आकांक्षओ को बर्बाद किया है. हेमंत जी को भी इनलोगो ने साजिश के तहत जेल भेजा है. लोकसभा चुनाव को लेकर इनलोगो ने खेला खेला है.झारखण्ड के हेमंत जी ने जब अपनी एक लाख 26 हजार करोड़ का राजस्व की मांग की तो इनलोगो को दर्द हो गई और उन्हें जेल भेज दिया. इन पैसो से हम स्कूल बनाते,घर बनाते,सिंचाई के लिए काम करना है, ये पैसा आपका था, आपका पैसा मांगा तो जेल के अंदर भेज दिया.बीस वर्षो से बीजेपी ने शासन किया है, लेकिन आज झारखण्ड का हाल जस का तस है.     

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhand newsloksabha election news gadhwaloksabha electionpalamu loksabha seatmamta Bhuyanmamta Bhuyan rjdmamta Bhuyan jharkhandmamta Bhuyan palamupalmu loksabha seat candidate mamta Bhuyankalpana sorenkalpana soren jmmkalpana soren jharkhandkalpana soren newskalpana soren in palamukalpana soren on bjpkalpana soren on pm nrendra modimait shahpm naredra modibjp candidate from palamu losabha seatmithilesh thakurmithilesh thakur jharkhand sarkarjharkhand minister mithilesh thakurmithilesh thakur congressmithilesh thakur jharkhandmithilesh thakur politiscianbjpjmmcongressindia alliencegadhwagadhwa newsgadhwa news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.