✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शॉर्टसर्किट से घर में लगी आग, दो गैस सिलेंडर हुए ब्लास्ट, दमकल वाहन ने बुझाया आग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:01:04 AM

दुमका (DUMKA): दुमका नगर थाना क्षेत्र के बाउरी पाड़ा स्थित एक निजी मकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से घर में रखे 2 एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया. इसकी आवाज इतनी जोरदार थी कि घर का पूरा छप्पर उड़ गया. दिवार के प्लास्टर झड़ गए. गैस सिलेंडर का मलवा आधा किलोमीटर दूर जा गिरा. हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. लेकिन पूरा घर जल कर खाक हो गया है. घर के अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया. सघन अधिवास होने के कारण मुहल्ले की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. जानकारी पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

यह भी पढ़ें:

LOHARDAGA : बिना टैक्स और फिटनेस के धड़ल्ले से चल रही बॉक्साइट लदे ट्रक, परिवहन विभाग जांच में जुटी

शॉर्टसर्किट से आग लगने की संभावना

बता दें कि घटना से अगल-बगल के घरों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से मोहल्ला में दहशत फैल गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी. जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना के विषय पर घर वाले शॉर्टसर्किट से आग लगने की संभावना जाता रहे है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.