✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी की जिद में ‘शोले का वीरू’ बना आशिक! 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ किया हाई वोल्टेज ड्रामा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 11:06:31 AM

गिरीडीह (GIRIDIH): बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान गांव निवासी संजय रजक के रूप में हुई है. उसकी इस हरकत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और घंटों तक ग्रामीणों व पुलिस की सांसें अटकी रहीं.

जानकारी के मुताबिक संजय का गांव की ही एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों की असहमति के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था. इसी बात से नाराज होकर युवक सोमवार सुबह अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही शादी कराने की मांग करने लगा. युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों की नजरें लगातार युवक पर टिकी रहीं. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई.

पुलिस और ग्रामीण कई घंटों तक युवक को समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. टावर की ऊंचाई और युवक की जिद को देखकर लोगों में डर का माहौल बना रहा. पूरे दिन गांव में इस घटना की चर्चा होती रही. फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह टावर पर चढ़े युवक का यह हाई वोल्टेज ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

Tags:High-Voltage DramaHigh-Voltage Drama in giridihgiridih newsgiridih latest newsYouth Climbs 200-Foot-High Mobile TowerHigh-Voltage Drama giridihlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.