✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवती को चौथी मंजिले से फेंका नीचे, प्रेमी और झारखंड का युवक गिरफ्तार, वजह जान उड़ जाएंगे होश

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 2:28:07 PM

 टीएनपी डेस्क(TNP DESK):ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना पारादीप शहर के बाहरी इलाके तारिणी गडा में हुई थी, जहां 23 फरवरी की सुबह युवती का शव मिला था. पुलिस जांच में सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसे चार मंजिला इमारत से नीचे धक्का दिया गया.

जिला पुलिस अधीक्षक अंकित वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभयचंदपुर थाना क्षेत्र के ढिंकिया निवासी 31 वर्षीय सोमनाथ ओझा और झारखंड के 24 वर्षीय शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, मृतक युवती तिरतोल क्षेत्र की रहने वाली थी और सोमनाथ ओझा के साथ उसका लंबे समय से संबंध था. 22 फरवरी को वह घर से सरला मंदिर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंची. उसने सोमनाथ पर जल्द शादी करने का दबाव बनाया, जिसे उसने टाल दिया. आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे रहमा बाजार के पास बेसहारा छोड़कर फरार हो गया.इसी दौरान राह से गुजर रहे शुभम कुमार सिंह ने युवती को लिफ्ट दी और उसे पारादीप ले गया. पुलिस का आरोप है कि वहां उसने रातभर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में सबूत मिटाने की नीयत से उसे एक इमारत की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को 23 फरवरी को हिरासत में लिया गया और 27 फरवरी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया.

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं.

घटना के बाद बीजू जनता दल के स्थानीय नेताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष लोरा महापात्रा ने भी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दोषियों को सख्त दंड दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं.

Tags:jharkhandOdishatwo accused arrestedgirlhatyaloveboyfrindLover thrown from fourth floorreason will shock you

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.