✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लव, सेक्स और धोखा, देखिये सुर्ख प्यार का खूनी अंत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:26:17 AM

रांची(RANCHI): प्यार में प्रेमी जोड़े साथ जीने मरने की कसमें खाते है.एक दूजे के लिए किसी भी हद से गुजरने की बात करते है. लेकिन जब प्रेमिका की हत्या प्रेमी कर दे. तो फिर प्यार से हर किसी का भरोसा उठ जाएगा. ऐसे ही एक मामले का खुलासा रांची में हुआ है. इस मामले में बैंगलोर में दोनों प्रेमी जोड़े को प्यार हुआ. एक साथ जीने मरने की कसमें खाई. लेकिन बीच में लड़के को किसी दूसरे लड़की से प्यार हो गया. इसके बाद लड़के ने पहली प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी.

मंजू से शादी के बाद दुसरी लड़की से हुआ प्यार

मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद अलाम ने बताया कि मंजू कुमारी और लड़के के बीच दोस्ती फोन के जरिए हुई थी. दोनों बैंगलोर में रहकर काम करते थे. इस दौरान दोनो का प्यार परवान चढ़ा. और बंगलोर में ही मंजू को पशुपति ने सिंदूर लगाकर शादी की रश्म अदा कर दी. इसके बाद लड़के को किसी और लड़की से प्यार हो गया. जिसके बाद मंजू से युवक ने दूरी बना लिया.

आरोपी प्रेमी पशुपति ने स्वीकार की हत्या की बात

कई दिनों तक ऐसा चलने के बाद मंजू युवक को खोजती हुई पशुपति के गांव पहुंच गई. घर में पहुंचने के बाद मंजू ने लड़क पर समाज के सामने शादी कर अपनाने का दबाव बनाया. जिसके बाद अचानक 30 अप्रैल को अनगड़ा थाना क्षेत्र के जंगल से मंजू का शव बरामद हुआ. इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान मंजू के प्रेमी पशुपति को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं पूछताछ में आरोपी आशिक ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किये गए टांगी, डॉली और मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

टीम गठित कर मामले का खुलासा किया गया

इस मामले के उद्भेदन में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी खिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का खुलासा किया गया. जिसमे अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, एसआई संतोष गिरि, एएसआई सचिन लकड़ा के आलावा कई पुलिस कर्मी शामिल थे.

नौशाद आलम ने बच्चों पर ध्यान देने की अपील की

वहीं ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने अपील करते हुए लोगों से कहा है कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे है. ऐसे में अपने बच्चों का ख्याल रखे. वह किससे मिल रहे है, किससे बात कर रहे इसपर नज़र रखने की जरूरत है.

Tags:LoveSex Aur Dhokhasee how Surkh Pyaar met a bloody end

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.