✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: प्यार में पागल पिता भूल गया खून का रिश्ता! प्रेमिका के साथ मिल कर कर दी अपने ही बेटे की हत्या, अब पहुंचा सलाखों के पीछे   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:54:01 AM

पलामू(PALAMU): कम उम्र में प्यार में खौफनाक अंजाम की कई कहानी सामने आती रहती है.लेकिन एक शादी सुदा मर्द अपने बच्चे की हत्या प्यार में पागल हो कर कर दे ऐसा कम ही देखने को मिलता है. लेकिन एक ऐसी ही वारदात पलामू के सतबरवा में देखने को मिली. प्यार में पागल सनकी पिता ने अपने बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया.अपने बच्चे की पत्थर और धारदार हथियार से कुछ कर हत्या कर दिया. सिर्फ इस लिए की पिता के प्यार में बाधा बन रहा था. लेकिन आखिर में कोई भी अपराधी पुलिस से नहीं बचता है और ऐसा ही उसके साथ भी हुआ. पुलिस अनुसंधान में मृतक की मां ने अपने पति पर हत्या की आसंका जताया.

मां के द्वारा दिया बयान पर सतबरवा पुलिस ने तहकीकात शुरू किया. जिसमें जांच में पता चला की सरेश साव की प्रेम कहानी बेबी देवी के साथ चल रही थी. इसकी जानकारी भी घर वालों को लग गई. हर दिन घर पर कलेश झगड़ा देखने को मिलने लगा.घर का बेटा सकेन्द्र ने पिता का विरोध किया. लेकिन बेटा को ही पिता ने खत्म करने की योजना बना डाली. अपनी प्रेमिका बेबी देवी के साथ मिल कर हत्या की योजना बनाई और फिर जब बेटा सकेन्द्र सो रहा था तो उसकी हत्या कर दी.

जब घर वाले सुबह उठे तो देखा की खून के निशान है और सकेन्द्र खून से लतपथ पड़ा हुआ है. हल्ला हुआ और आस पास के लोग भी पहुंचे तो देखा की सकेन्द्र की मौत हो चुकी है. बाद में इसकी जानकारी सतबरवा पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घर वाले से पूरे मामले की जानकारी ली. जांच शुरू हुई तो पुलिस भी चौक गई. क्योंकि बेटे की हत्या किसी और ने भी बल्कि उसके पिता ने ही की थी.                            

सकेन्द्र साव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गाँव इस कांड में संलिप्त दो आरोपी बेबी देवी और सरेश साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सरेश साव और बेबी देवी का अवैध सम्बंध था जिसकी जानकारी सकेन्द्र साव को हो गई थी.  जिसके बाद सकेन्द्र साव और बेबी देवी में लगातार विवाद चल रहा था और मारपीट भी हुई थी.  फिर वेबी देवी और सरेश साव के द्वारा हत्या का योजना बनाकर सकेन्द्र साव की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई.  हत्या में प्रयुक्त टांगी को पुलिस ने जब्त कर लिया है और दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ मनी भूषण प्रसाद और सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है.

Tags:Crime StoryLove StoryJharkhand StoryJharkhand newsJharkhand Ka UpdateJhakrhand ka newsJharkhand Update newsPolicePalamu newsPalamu ka newsPalamu crimeLove storyCrime in lovePyar me apradhcrimeCrimnal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.