✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा चुनाव में कोल्हान में मुरझाया कमल, गीता और मीरा ने खोल दिया हार का बड़ा राज!

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 30, 2024,
Updated: 4:48 PM

रांची(RANCHI): विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद समीक्षा बैठक का दौर जारी है. जिस कोल्हान में भाजपा को उम्मीद थी कि माहौल इस बार बदला हुआ रहेगा लेकिन वहां भी कई दिग्गज चुनाव हार गए. अब इस हार का जिम्मेवार कौन है? कहां चूक हो गई इसे लेकर कोल्हान की दिग्गज गीता कोड़ा और मीरा मुंडा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने आरोप राज्य सरकार पर लगाया और कहा कि, सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर वोट को अपने लिए कन्वर्ट किया गया है.

वहीं, गीता कोड़ा ने कहा कि, बैठक अभी और भी होने वाली है. बैठक में सारे पहलुओं पर समीक्षा की जाएगी. उन्होंने बताया कि, हम लोगों की तरफ से पूरा प्रयास किया गया. लेकिन कहीं न कहीं जनता को लुभाने या उन्हें डराने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया है. कार्यकर्ताओं को भी डराया-धमकाया गया है, जो भाजपा के हार का बहुत बड़ा कारण है.

मीरा मुंडा ने कहा कि, इस बार जनता सहित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अच्छा सहयोग मिला. इस बार के विधानसभा चुनाव में पहले चुनाव से ज्यादा वोटिंग प्रतिशत बढ़ी है. चुनावी प्रचार में कोई कमी नहीं थी. लेकिन जनादेश का फैसला स्वीकार किया गया है. 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड टुडे न्यूजझारखंड विधानसभा चुनावकोल्हानभाजपागीता कोड़ामीरा मुंडाझारखंड विधानसभा चुनाव 2024समीक्षा बैठकरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand Today NewsJharkhand Assembly ElectionsKolhanBJPGeeta KodaMeera MundaJharkhand Assembly Elections 2024Review MeetingRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.