✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऑटोमेटिक रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, धनबाद में दिखा पूरी का नजारा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:19:58 AM

धनबाद(DHANBAD): आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है. कहीं ऊंची तो कहीं छोटी. एक से बढ़कर एक तरह की रथ यात्रा निकाली जा रही है. धनबाद में भी रथ यात्रा निकाली गई. इसमें सबसे खास बात ये रही कि भगवान जगन्नाथ का रथ ऑटोमैटिक था. मतलब कि कहीं भी बीच में यात्रा के दौरान तार या पेड़ आने पर रथ खुद ऊपर और नीचे हो रहा था.

ये भी पढ़ें:

भगवान जगन्नाथ की पूजा को लेकर भक्त उत्साहित, लोगों की उमड़ी भीड़

बता दें कि इस्कॅान, धनबाद की ओर से इस बार भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया है. रथ यात्रा की शुरुआत स्टीलगेट दुर्गा मंडप से की गई. प्रभु जगन्नाथ का रथ 14 फीट चौड़ा, 15 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा है. इस रथ में विशेष बात यह थी कि रास्ते में पेड़ और तार आने पर यह ऑटोमेटिक ऊपर और नीचे हो जा रहा था. बता दें कि इस रथ को आईआईटी और बीआईटी के छात्रों के द्वारा पिछले 1 महीने से तैयार किया जा रहा था और इस बार यह रथ हर जगह चर्चा का विषय बना रहा.

पहली बार निकाली गई रथयात्रा

धनबाद में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. हर वर्ग और हर उम्र के लोग भगवान जगन्नाथ की रथ को खींच रहे थे. कोरोना काल के 2 साल के लंबे अंतराल के बाद इस भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया. इस वजह से भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला. प्रचंड गर्मी होने के बावजूद भी भक्तों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. छोटे बच्चे भी रथ खींचने में मग्न दिखे. श्रद्धालुओं का यह कहना था कि ऐसा भव्य और सुंदर नजारा केवल पूरी में देखने को मिलता था लेकिन इस बार धनबाद के लोगों को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बता दे कि ये रथ धनबाद क्लब में जाकर विश्राम करेगी. और शाम में धनबाद क्लब में इस्कॉन धनबाद की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु के आने की उम्मीद जताई गई है.

रिपोर्ट : शांभवी सिंह और प्रकाश महतो, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.