✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking : रांची में दिन दहाड़े लूट, दुकानदार को बोला हैप्पी वैलेंटाइन डे और कर दिया सोने की दुकान को साफ

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:09:06 AM

रांची(RANCHI): पुनदाग ओपी इलाके में एक अनोखे लूट की घटना को अंजाम दिया गया . जब हाथों में गुलदस्ता लिए हथियार बंद 3 अपराधी ग्राहक बन कर गोल्ड प्लाजा स्थित जेवर दुकान पहुंचे. और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि लूटपाट के दौरान दुकानदार की हिम्मत भी साफ दिखाई जिस वजह से भगाने के दौरान अपराधी एक पिस्तौल और मोटरबाइक छोड़ कर भागे.

हाथों में गुलदस्ता लिए ये 3 लोग जो सीसीटीवी में नज़र आ रहे हैं वो कोई आम ग्राहक नही . इन्हें देखकर किसी को भी ऐसा लगेगा कि आज वैलेंटाइन डे है और वैलेंटाइन डे के मौके पर यह लोग गिफ्ट खरीदने  करने के लिए जेवर दुकान पहुंचे हैं. लेकिन अचानक से दुकान के अंदर जो हलचल शुरू हुई वह आपको चौंका देगी. तीनों अपराधियों ने अचानक से हथियार निकाल लिए और फिर लूटपाट शुरू कर दी गयी. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शातिराना तरीके से लूट की साजिश रची गयी लेकिन तमाम चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा चुकी है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.
मामले की जानकारी देते हुए हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि 3 की संख्या में हथियारबंद अपराधी ग्राहक  बन कर पहुंचे थे और लूट की घटना को अंजाम दिया लेकिन दुकानदार के हिम्मत की वजह से एक बड़ी लूट की घटना होने से बच गई. लेकिन घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया जा चुके हैं और पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेगी.कोशिश तो थी कि बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके लेकिन दुकानदारों की हिम्मत के आगे लूटेरे पस्त हुए और हथियार और बाइक छोड़ कर भागने को मजबूर हो गए लेकिन अपने साथ 6 चेन ज़रूर लूट ले गए

Tags:Loot in jewelerylootPudgajBrekingBreaking News RanchiRanchi NewsJharkhand NewsRanchi Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.