✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उड़ीसा का लूट गैंग  गढ़वा में सक्रिय!  स्वर्ण व्यवसायी से लूट का प्रयास कर रहे तीन लुटेरों पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो फरार  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:21:29 AM

गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले मे इन दिनों उड़ीसा का गैंग  सक्रिय है.माझीयाओ थाना क्षेत्र मे पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी को लूटने का प्रयास कर रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है.जबकि दो लुटेरे भागने मे सफल रहे है. गौरतलब है की माझीयाओ थाना क्षेत्र मे राहुल कुमार नाम के स्वर्ण व्यवसायी के झोले मे रखे जेवर को पिस्टल का भय दिखाकर दो मोटरसाईकिल पर आये पांच लुटेरे लूटने का प्रयास कर रहे थे तभी ग्रामीणों का शोर सुन सभी लुटेरे भागने लगे. 

अपराधियों की बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई इसी क्रम में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना खजुरी गांव के ग्रामीणों को दी ताकि भागते समय उसे पकड़ा जा सके,इस बीच एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लुटेरे की मोटरसाईकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई और पुलिस वहां पहुंची और तीनो को दबोच लिया. पुलिस के पूछताछ के क्रम मे तीनो ने बताया कि वह उड़ीसा राज्य के जोजपुर जिले के रहने वाले है.पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाईकिल बरामद की है.

 तीनों घायल आरोपियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है 

वहीं तीनो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस भागे हुए दो अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि छानबीन कर रहे है, जल्दी ही मामले का खुलासा करते हुए सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

Tags:Loot gang of OrissaLoot gang of gadhwaLoot gang of jharkhandlootkand in gadhwaPolice arrested three robbersgadhwa Police arrested three robbersPolice arrested three robbers in jharhkandgadhwa policejharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygadhwagadhwa newsgadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.