✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संजय सेठ के आवास पर जुटे बड़े नेता, ओम बिरला और राज्यपाल गंगवार ने रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर की मुलाकात

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:40:41 AM

रांची (RANCHI) : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पहुंचे. इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. मुलाकात के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने झारखंड के विकास और देश के विकास को एक दूसरे का पूरक बताया है. उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय को पूरे देश में सम्मान मिल रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ने ये भी कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को पूरे देश में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से झारखंड अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र रहा है.

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है उसके साथ पूरी दुनिया खड़ी है. उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया का समर्थन भारत को मिला है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और उसे प्रश्रय देने वाला देश है.

बता दें की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे थे. अध्यक्ष ओम बिरला झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं, वही एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में रांची सांसद संजय सेठ, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक विरांची नारायण सहित और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और प्रशंसक मौजूद थे.

Tags:lok sabha adhyakshom birlabjpsanjay sethsantosh gangwarrajyapalsansadranchilok sabha adhyaksh jharkhand daura

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.