✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, सभी कार्यों को ससमय सम्पादित करने का दिया निर्देश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:32:16 AM

रांची (RANCHI): रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा आज आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के लिए गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी/प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में कोषांगो के द्वारा किए जा रहें कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई एवं विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सभी कार्यों को समय सम्पादित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार,   जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन समेत कई पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

कार्यभार एवं दायित्व का समय निर्वाहन करने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के निमित्त गठित किए गए, विभिन्न कोषांगो के प्रभारी पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक में क्रमवार चर्चा की गई. साथ ही सभी प्रभारी पदाधिकारियों को कहा गया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार ही पूरा करें. वहीं लोकसभा चुनाव में जो भी कार्यभार एवं दायित्व दिए गए है उसका पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया.

अगले 72 घंटे में क्या करना है इसकी तैयारी करें

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा की अगले 72 घंटे में क्या करना है, इसकी तैयारी करते हुए चुनाव आयोग के दिए गए दिशा-निर्देश का पालन शतप्रतिशत पूरा करें.

सभी मतदाता अपना मतदान अवश्य रूप से करें

वहीं आपकों बता दें कि उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी योग्य मतदाताओं को अपना मतदान अवश्य रूप से करने औऱ इस लोकतंत्र के महान पर्व में अपनी सहभागिता निभाने की बात कही है. अपना मतदान करते हुए औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newshindi newsjharkhand breaking newstop newsbreaking newslatest newsranchi newsLok Sabha electionsLok Sabha elections 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.