✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोगों को लुभा रहे है लोहरदगा के आम, किसान भी मालामाल, इस योजना के तहत आप भी उठायें लाभ  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:25:03 AM

लोहरदगा(LOHARDAGA):झारखंड का लोहरदगा जिला आम के उत्पादन में अपनी अलग पहचान बना रहा है. इस जिले से बड़ी मात्रा में आम दूसरे राज्यों में भेजा गया है. यहां का आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. सदर प्रखंड क्षेत्र के भक्सों क्षेत्र में किसानों ने बड़े पैमाने पर आम की खेती की है. आम के बगान में किसानों ने ओल, बोदी, भिंडी, करेला सहित विभिन्न सब्जियों को भी उगाया है.

आम के उत्पादन में अपनी अलग पहचान बना रहा है लोहरदगा

आम के उत्पादन के साथ-साथ किसानों को सब्जियों से भी लाभ मिल रहा है. किसानों का कहना है कि विकट परिस्थितियों में जिंदगी कट रही थी. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से बागवानी मिशन के तहत इनके दो एकड़ बेकार भूमि दी गई. जिसमे कई प्रकार के आम का पौधा लगाकर दस सालों में पेड़ तैयार हो जाने के बाद लाखों रुपये हर साल कमा रहे हैं. जिसका लाभ आज इन किसानों को मिल रहा है.

एक सीजन में पांच ‌से सात लाख रुपए का कमा रहे हैं लाभ

एक आम के सीजन में इन्हें पांच ‌से सात लाख रुपए का लाभ मिलता है. जिससे ये धान सहित विभिन्न खेती करने में उपयोग लगाते हैं. जिससे किसान अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं. किसानों के चेहरे में खुशी साफ तौर पर दिखाई दे रही है. वहीं इस पर लोहरदगा डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण का कहना है कि किसानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ये कदम उठाया जा रहा है. लोहरदगा जिला का कई क्षेत्र विशेष तौर पर आम उत्पादन के लिए जाना और पहचाना जाने लगा है. आम का उत्पादन आने वाले समय में और बढ़ेगा.

रिपोर्ट-गौतम लेनिन

Tags:Lohardaga's mangoes are tempting peoplefarmers are also richyou can also avail benefits under this schemeLohardagamangoestempting peoplefarmerrichjharkhandbaagbanicmhemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.